गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नाजायज संबंधों में कर डाली 6 बच्चों की मां की हत्या

None 2023-12-08 11:14:29
नाजायज संबंधों में कर डाली 6 बच्चों की मां की हत्या

मुजफ्फरनगर (काज़ी अमजद अली)। सामाजिक मर्यादाओं के दायरों का उल्लंघन कभी भी आसान नहीं होता है। समाज व धर्म के विपरीत बने रिश्ते अक्सर जानलेवा साबित होते रहे हैं। इन्हीं अवैध सम्बंधों के कारण छः बच्चों माँ अपनी जान से हाथ धो बैठी कातिल बने प्रेमी ने रस्सी से महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली। चार दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कातिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिले के थाना ककरौली (Kakrauli) क्षेत्र के गांव चौरावाला (Chowravala) में ख़ुशनसीब अब्बासी गुड़ कोल्हू में मजदूरी कर परिवार की गुज़र बसर करता है। बीते रविवार की रात भी वह कोल्हू में कार्य कर रहा था कि सोमवार की सुबह ख़ुशनसीब को पत्नी नसीमा की मौत की खबर मिली। तो घर पहुंचा जहां पत्नी को मृत देख उसके होश उड़ गये। पत्नी की मौत गला दबाने से हुई थी। इसी दौरान मृतका के मायका पक्ष ने नसीमा की हत्या करने का आरोप पति ख़ुशनसीब व उसके घरवालों पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

https://youtu.be/DXEo34RzuN4?si=H0rQ0zVK4o4C633S

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

पति खुशनसीब की गैरमौजूदगी में नसीमा की हत्या किसने और क्यूँकर की यह सवाल ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ था कि 5 दिसम्बर को मृतका के भाई नसीम जो मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के ही थाना छपार (Chhapar) क्षेत्र के गांव कासमपुर (Kasampur) का निवासी है ने थाने पर तहरीर देकर पति ख़ुशनसीब ननद सानिया व आजाद उर्फ भूरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आजाद उर्फ भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही नसीमा की मौत के रहस्य से पर्दे उठने लगे व आशँका यकीन में बदलने लगी।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव (SP Dehat Atul Srivastava) ने थाना ककरौली (Kakrauli) पर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पति खुशनसीब की अनुपस्थिति में गांव का ही आजाद उर्फ भूरा उसके घर पहुंचा, जहां अवैध सम्बंधों के चलते भूरा ने महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

कातिल आजाद उर्फ भूरा जो चौरावाला का ही निवासी है से हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर जेल भेज दिया गया है।नसीमा की हत्या जहां मजदूर परिवार पर बड़ी मुसीबत है। वही सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वलों के लिये नसीहत अथवा चेतवानी भी है।

https://shahtimesnews.com/congresss-memorandum-regarding-the-shortage-of-dap-fertilizer-and-withdrawal-of-rising-fertilizer-prices

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर