गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मां ने आशिक पर बरसाईं चप्पलें, उतारा प्यार का भूत

None 2024-02-29 15:17:48
मां ने आशिक पर बरसाईं चप्पलें, उतारा प्यार का भूत

प्रेमी के साथ भागी युवती कोर्ट मैरिज करने पहुंची,मां ने आशिक पर बरसाईं चप्पलें, उतारा प्यार का भूत

बरेली, (Shah Times)। बरेली में गुरुवार सुबह कचहरी पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बेटी को भगाकर ले गए युवक को युवती की मां ने अधिवक्ता के चेंबर के बाहर पकड़ लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाते हुए नजर आई। काफी देर तक चले हंगामे को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके शांत कराया। 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमद नगर निवासी शीला ने बताया कि उसकी बेटी राखी नाबालिग है। जिसे बीती 25 फरवरी की रात को तकिया खेड़ा गांव का रहने वाला छोटे लाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अगली सुबह बेटी के घर से गायब होने का पता चलने पर जब वह छोटे लाल के घर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

 

जिसके बाद शीला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस ने कुछ नहीं किया। वहीं आज छोटे लाल और राखी कोर्ट मैरिज करने के लिए वकील के चैंबर पर पहुंचे थे। जिसकी भनक लगते ही राखी की मां शीला भी पहुंच गई, जहां छोटेलाल के साथ अपनी बेटी को देखकर वह आग बबूला हो गई। साथ ही चप्पलों से छोटेलाल को पीटना शुरू कर दिया।

जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान राखी अपने प्रेमी को बचाते हुए चीख-चीखकर बोलती रही कि वह अपनी मर्जी से गई है, लेकिन मां शीला फिर भी छोटेलाल को चप्पलों से पीटती रही। वहीं मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी राखी को छोटेलाल जबरन घर से खींच कर ले गया था। जबकि छोटेलाल का कहना है कि राखी के साथ उसका प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा है। 

राखी अपनी मर्जी से उसके पास आई और शादी करने की बात कहने लगी। जिसके बाद आज वकील के पास कोर्ट मैरिज करने के लिए आए थे। जहां राखी की मां ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। वहीं राखी का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से छोटेलाल के साथ गई थी।

~मो इरफान मुनीम

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर