गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा और क्रांतिकारी थे:ओमप्रकाश राजभर

None 2024-03-30 19:50:27
मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा और क्रांतिकारी थे:ओमप्रकाश राजभर

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ,(Shah Times)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर भले अभी तक चुप्पी साध रखी हो लेकिन आज उन्होने कहा कि मुख्तार अंसारी गरीबों के मसीहा थे क्रांतिकारी थे जो गरीबों की मदद करेगा मजलूमों की मदद करेगा उसे अपराधी ठहरा दिया जाता है और यह होता रहता है मुख्तार अंसारी गरीबों की मदद करते रहे है और लोग उन्हें गरीबों के मसीह के रूप में जानते हैं और मैं भी यह बात पहले भी कही थी और अपने बयान पर कायम हूँI

राजभर ने आज कहा है कि निश्चित है कि जब भी किसी गरीब कमजोर के ऊपर जुर्म ज्यादती होगी तो गरीबों के साथ जो खड़ा होगा तो निश्चित है कि उसको जुर्म करने वाला बचाने वाले को ही अपराधी बताया जाता है। अपराध करने वाला अपने को अपराधी नहीं बताता है कि गरीबों को क्यों सताता है। कोई अगर गरीबों की जमीन कोई गरीब के ऊपर अत्याचार किसी तरह का करें अब जैसे आप अगर चले जाइए जंगलों में कमजोर जंगल झाड़ी काट पीट करके जमीन बनाते हैं कब्जा करते हैं तो उनको वहां से हटा दिया जाता है। यही कारण है जब कोई उसकी मदद करता है तो उसको अपराधी घोषित किया जाता है। 

अब जैसे सोशल मीडिया में लोगों ने कहा है कि हमारी जान बचाई मेरी इज्जत लूटी जा रही थी लेकिन उसने मुझे बचाया है। ऐसे तमाम लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। गरीबों की मदद किया है तो गरीब तो अपने नेता को मसीहा मानेगा ही। गरीब की मदद करने में कोई दिक्कत तो नहीं है। मैं अपने बयान पर कायम रहता हूँ। मैंने क्रांतिकारी और मसीहा कहा था उस पर कायम हूँ। हम जो बोलते हैं सच बोलते हैं उसके सिवा कुछ नहीं बोलते हैं।

मुख्तार अंसारी की मौत मामले में जांच के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि परिवार ने जांच की मांग की है जांच के आदेश भी हुए हैं सरकार जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर