गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग

None 2024-06-22 16:25:32
प्लाट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुंडों, बदमाशों और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार सुबह प्लाट पर कब्जे को लेकर सड़क पर गोलियां चल गईं। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही।


Bareilly ,(Shah Times) । उत्तर प्रदेश के ज़िला बरेली में गुंडे, बदमाश और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार की सुबह-सुबह एक प्लाट पर कब्जे को लेकर बीच सड़क पर गोलियां तड़तड़ाने लगीं। काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। दहशत के बीच हाईवे पर राहगीर पीछे लौट गए।
उधर, बिल्डर के गुर्गों ने प्लॉट में खड़ी दो जेसीबी फूंक डालीं और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।


घटनाक्रम पीलीभीत-बाईपास रोड स्थित बजरंग ढाबे के पास का है। बताते हैं कि बिल्डर राजीव राणा के गुर्गों ने एक प्लाट पर कब्जे को लेकर सुबह-सुबह जमकर उत्पात मचाया। ढाबे के पास हाईवे पर जमकर गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों के गुर्गे एक-दूसरे पर बंदकू और पिस्टल से फायरिंग करते रहे। इस गैंगवार के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी होते देखी जा रही है।

https://www.instagram.com/reel/C8hBTPRNuKv/?igsh=MTc0NGhnMWNqZWw0Ng==


बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही दोनों पक्षों के गुर्गे घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि इस गैंगवार में दोनों पक्षों से किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि इस घटना ने बरेली में जमीनों पर अवैध कब्जे, गैंगवार और गुंडे-माफियाओं के बुलंद हौसलों की पुष्टि कर दी है। बरेली में जमीन-प्लॉट, मकानों पर अवैध कब्जों को लेकर अक्सर गोलीबारी-मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।

https://youtube.com/shorts/9FzxPg9rx4E?feature=share


गत वर्ष लैंड माफिया के विरुद्ध बरेली में बड़ी कार्रवाई के बाद अब इस घटना ने पुलिस और प्रशासन के सामने नई चुनौती पैदा कर दी है। खास बात ये है कि यह घटना उस वक्त सामने आई है जब बरेली रेंज के एडीजी बदल गए हैं। रमित शर्मा यहां के नए एडीजी बने हैं। और इससे पहले बरेली में बिल्डर की गैंगवार सामने आ गई। माना जा रहा है कि पुलिस इस घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है, क्योंकि इस वारदात ने सीधे तौर पर शहर के कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली की बाईट। घटना में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक 06 पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया गया है।

https://twitter.com/bareillypolice/status/1804464438835376421?t=QMQz0r47duLvE7RKJEekZQ&s=19

थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत हुई फायरिंग की घटना में स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर बीट आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक निम्न 06 पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया गया है।

1. निरी0 जयशंकर सिंह2. उ0नि0 राजीव प्रकाश 3. कां सन्नी कुमार4. कां विनोद कुमार 5. कां राजकुमार6. अजय तौमर

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर