गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अचानक मूसलाधार बारिश से मुंबई का हाल बेहाल 

None • 2024-09-26 08:43:37
अचानक मूसलाधार बारिश से मुंबई का हाल बेहाल 

मुंबई में बुधवार शाम को अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने मुंबई के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. मुंबई में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।

  मुंबई, (Shah Times)। मुंबई में बुधवार शाम को अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने मुम्बई वासीयों की परेशानी बढ़ा दी।  मुंबई में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई अचानक  बारिश से अपने काम से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

मुंबई के सभी स्कूल कालेज गुरुवार को बंद रहेंगे

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।मुंबई के सभी स्कूल कालेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई आने वाली कम से कम 14 एयर फ्लाइट का रास्ता बदला गया। बारिश की वजह से सड़क यातायात के साथ-साथ मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं भी मुत्तासिर हुईं।

 मूसलाधार बारिश की वजह  से हालात खराब

बीएमसी के मुताबिक, मुंबई, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में शाम पांच बजे से रात 10 बजे के बीच क्रमश: 87.79 मिमी, 167.48 मिमी और 95.57 मिमी वर्षा हुई। भांडुप में 275 मिमी और पवई क्षेत्र में 274 मिमी वर्षा हुई। सेवरी कोलीवाड़ा और वडाला क्षेत्र में 145 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।

https://www.instagram.com/reel/DAXaj1ttt-R/?igsh=MXFqN3pidXhuY2UybQ==

पहाड़ी इलाकों  में ख़ासतौर से रत्नागिरी और रायगढ़ में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

बुधवार दोपहर बाद तक मौसम साफ था और धूप निकली हुई थी। लेकिन, सूर्यास्त से कुछ पहले शाम पांच बजे के आसपास अचानक पूरी मुंबई में घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया और छह बजे से तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो रात तक चलती रही। पहाड़ी इलाकों  में ख़ासतौर से रत्नागिरी और रायगढ़ में मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

आसमानी बिजली गिरने से दो की मौत

घाटकोपर, सायन, मुलुंड आदि स्टेशनों पर ट्रैक पर पानी भर जाने से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं ठप पड़ गई हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बारिश के दौरान डोम्बिवली के कांबा गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर