शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आजाद पर कातिलाना हमला करने वाले गिरफ्तार

None 2023-07-01 21:45:11
भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आजाद पर कातिलाना हमला करने वाले गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और हमलावरों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे

सहारनपुर। भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आजाद पर हुए कातिलाना हमला करने के चार मुलजिमों को पुलिस ने पड़ोसी स्टेट हरियाणा के अंबाला में उस समय धर दबोचा जब वे अदालत में सरेंडर करने की फिराक में थे।

चारों मुलजिमों को शनिवार दोपहर कड़ी सिक्योरिटी व्यवस्था के बीच सहारनपुर स्थित पुलिस लाइन लाया गया जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के आला अफसर इन युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है उनमें से तीन लविश, आकाश और पोपट देवबंद कोतवाली के गांव रणखंड़ी के निवासी हैं जबकि चौथा युवक हरियाणा के करनाल जिले के गांव गोन्दर का रहने वाला है।

गौरतलब है कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम देवबंद में कार सवार युवकों ने उस समय गोलीबारी की थी जब वे अपनी फोरच्यूनर कार से कहीं जा रहे थे। इस हमले में एक गोली उनकी पीठ को छूती हुयी निकल गयी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और हमलावरों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।

https://m.youtube.com/watch?v=qDsq9H2AjwI&feature=youtu.be

सरकार ने एसटीएफ के एडीजी और सहारनपुर में एसएसपी रह चुके अमिताभ यश को भी मामले के खुलासे की जिम्मेदारी दी थी। देवबंद पुलिस ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गयी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार घटना के तीन घंटे के भीतर ही देवबंद के पास के गांव मिरगपुर से बरामद कर लिया था। पुलिस को वहीं से अहम सुराग हाथ लगे थे। जिस युवक के घर पर हमलावरों ने हरियाणा के नंबर प्लेट लगी कार खड़ी की थी वे उसके जानकारों में से थे। शुरू से ही पुलिस को इस मामले में जो सुराग मिले थे वो देवबंद के 25 हजार वाली आबादी के गांव रणखंड़ी के रहने वाले युवकों से संबंधित थे।

पुलिस ने इसी गांव के एक युवक को गाजियाबाद नोएडा से गिरफ्तार किया था जिसकी आईडी हमले में इस्तेमाल की गई कार से बरामद हुई थी। जांच में यह भी पाया गया था कि हमले में इस्तेमाल स्वीफ्ट कार अंबाला की थी। जिसके मालिक द्वारा उस कार के चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिली थी।

जानकारी के मुताबिक लविश पर आरोप था कि उसने उत्तराखंड की एक जेल के जेलर पर हमला किया था और वह एक पखवाड़ा पहले ही जमानत पर छूटा है।

सहारनपुर के आला पुलिस अधिकारी हरियाणा से पकड़कर लाए गए इन चारों युवकों से बहुत गोपनीयता के साथ पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस अपनी जांच का काम पूरा करते ही मीडिया के समक्ष घटना का खुलासा कर सकती है।

पुलिस लाइन में एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, डीआईजी सहारनपुर रेंज अजय साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा. विपिन टाडा द्वारा इन युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Uttar Pradesh, Saharanpur Police,Bhim Army Chief,Azad Samaj party, Chandrashekhar Azad,ADG Meerut Zone, Rajeev Sabharwal, DIG Saharanpur Range, Ajay Sahni Senior Superintendent of Police Saharanpur, Dr Vipin Tada, Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर