गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रूस में मुस्लिम महिलाएं अब लगा सकेंगी हेडस्कार्फ 

None 2024-05-03 13:45:19
रूस में मुस्लिम महिलाएं अब लगा सकेंगी हेडस्कार्फ 

1997 में लगा बैन, फिर 2003 में अवैध हुआ घोषित सोवियत संघ पहले का रूस के दौरान महिलाओं को पासपोर्ट में हेड स्कार्फ वाले फोटो इस्तेमाल नहीं करने दिए जाते थे

मॉस्को, (Shah Times) । रूस ने मुस्लिम समुदाय को बड़ा तोहफा देते हुए अहम कदम उठाते हुए वहां की सरकार ने पासपोर्ट में हेडस्कार्फ वाले फोटोज के लिए मंजूरी दे दी है। यानी अब वहां महिलाओं को हेडस्कार्फ या फिर हिजाब वाले फोटो पासपोर्ट में इस्तेमाल करने का अधिकार रहेगा। 

न्यूज वेबसाइट 'दि सियासत डेली' ने रूस के गृह मंत्रालय के हवाले से इसकी जानकारी दी है. यह कानून रविवार (पांच मई, 2024) से देश में लागू हो जाएगा और राष्ट्रीय सुरक्षा को बरकरार रखते हुए धार्मिक मान्यताओं का भी सम्मान करेगा।

स्थानीय मीडिया संस्थान 'रशिया टुडे' की रिपोर्ट की मानें तो पासपोर्ट के फोटो के चलते मुस्लिम महिलाएं चेहरे को अधिक नहीं कवर कर पाती हैं. ऐसे में नए कानून के तहत उन्हें सिर ढंके फोटो पासपोर्ट के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी. हालांकि, इस दौरान वे ठुड्डी ढंकी तस्वीरें नहीं यूज कर पाएंगी।

 रूस में किन चीजों पर असर डालेगा यह बदलाव?

यह बदलाव पासपोर्ट एप्लिकेशंस, ड्राइविंग लाइसेंस, वर्क पर्मिट्स और पेटेंट्स आदि से जुड़ा है। 'रशियन पार्लियामेंट्री गजट' को स्टेट ड्यूमा सिक्योरिटी और एंटी करप्शन कमेटी के सदस्य बियसुल्तान खामजेव ने बताया कि रूसी सरकार का यह फैसला देश की सुरक्षा के साथ धार्मिक मान्यताओं का भी सम्मान करता है।

1997 में लगा बैन, फिर 2003 में अवैध हुआ घोषित

सोवियत संघ (पहले का रूस) के दौरान महिलाओं को पासपोर्ट में हेड स्कार्फ वाले फोटो इस्तेमाल नहीं करने दिए जाते थे हालांकि, साल 1991 के बाद मुस्लिम महिलाओं ने ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल करना शुरू किया, जिसके बाद 1997 में इस पर बैन लगा दिया गया और बाद में साल 2003 में रूस के सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध तक घोषित कर दिया था ऐसे में ताजा कदम के तहत रूसी सरकार ने 27 साल बाद इससे बैन हटाया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर