शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुसलमानों पर जुल्म और ज्यादती हो रही

None 2023-09-24 19:55:43
मुसलमानों पर जुल्म और ज्यादती हो रही

एनकाउंटर फर्जी हो रहे, घोसी चुनाव में मस्जिद के इमामों को धमकाया

शाहजहांपुर सपा के प्रदेश महासचिव अताउर्ररहमान ने यहां सपा कार्यालय में कहा कि इस समय मुसलमानों पर जुल्म और ज्यादती हो रही है। एनकांउटर फर्जी हो रहे हैं। निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश महासचिव पूरे यूपी में संगठन की समीक्षा करने के लिए निकले हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि बहुत से एनकाउंटर बिल्कुल फर्जी हो रहे हैं। एक विशेष समुदाय के खिलाफ साजिशें चल रही है। जिस तरह का रवैया अपनाया हुआ है। लगातार इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बोलते हैं। वोट डालने का अधिकार सबको है जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने अधिकार सबको दिया है। घोसी के चुनाव में देखा कि मदरसे खाली करा दिए गए। मस्जिद के इमामों को बुलाकर धमकाया गया। सपा के मूल वोटर कहलाए जाते हैं उनको डराया और धमकाया गया, लेकिन वहां पर हर वर्ग हर धर्म और हर जाति के लोगों ने सपा को वोट दिया है। भाजपा को नकार दिया। वहां पर 42 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी की जीत हुई है। ये जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है, एक तरफ मुसलमानों को जोड़ने की बात कर रही है। पसमांदा तबके की बात करती है। दूसरी तरफ मुसलमानों पर जुल्म ज्यादती इतनी ज्यादा बढ़ गई है। मुसलमान बस सब्र किए हुए है। सब्र का फल मीठा होता है और बहुत अच्छा होता है।

प्रदेश महासचिव अताउर्ररहमान ने कहा कि हर विधानसभा में जाकर संघठन को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठके कर रहे हैं। संगठन ही पार्टी की रीढ़ होता है। हमारी सीटे थोड़े-थोड़े वोटों से हार जाती हैं। इसलिए हम लोग संगठन को और मजबूती देने के लिए बैठक रहे हैं और जहां पर कोई कमी होती है तो उसको बताते हैं कि, इस कमी को दूर कर लिया जाए। पूरी उम्मीद है कि, तीन महीने के अंदर मजबूत संगठन को और मजबूती देंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर