गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मसूरी ऋषिकेश से भी ठंडा रह मुजफ्फरनगर, छाया रहा कोहरा

None 2024-01-14 12:43:09
मसूरी ऋषिकेश से भी ठंडा रह मुजफ्फरनगर, छाया रहा कोहरा

रिपोर्ट : नदीम सिद्दीकी

मुजफ्फरनगर। ठंड का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) शनिवार को सबसे ठंड दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान मसूरी (Mussoorie) ऋषिकेश (Rishikesh) से भी नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेरठ दूसरे नंबर पर रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही, जो 13.5 डिग्री दर्ज हुआ है।

रविवार को भी अत्यधिक ठंड के साथ कोहरा सड़कों पर छाया रहा। पिछले दो दिन तो धूप निकली, जिसने अधिकतम यानी दिन के तापमान में बढ़त दर्ज कर लोगों को ठंड से कुछ राहत गई। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बात करें तो शनिवार को फिर से मौसम ने करवट ली। दिनभर सूरज नहीं निकलने के कारण ठंड का स्तर बढ़ गया। सुबह कोहरे और अधिक ठंड के कारण लोगों ने परेशानी का सामना किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

दिन में शीतलहर चलने के कारण लाेंगो को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ा। इसके चलते दिन का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज सेल्सियस किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) का यह तापमान मसूरी (Mussoorie) और ऋषिकेश (Rishikesh) सहित मेरठ (Meerut) से भी कम रहा, जिसके चलते मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। मसूरी (Mussoorie) में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ऋषिकेश (Rishikesh) का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके मुकाबले मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) प्रदेश के साथ-साथ मसूरी (Mussoorie) और देहरादून (Dehradun) से भी ठंड़ा दर्ज किया गया।

तापमान पर एक नजर (डिग्री सेल्सियस)

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम
मुजफ्फरनगर 2.813.5
मेरठ 3.4 15.2
मसूरी 10.3 17.4
ऋषिकेश8.020.0
https://shahtimesnews.com/another-opportunistic-leader-said-goodbye-to-congress/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर