गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर के मशहूर सर्राफ और टेनिस खिलाड़ी पर रेप का इल्ज़ाम

None 2023-12-06 12:55:13
मुजफ्फरनगर के मशहूर सर्राफ और टेनिस खिलाड़ी पर रेप का इल्ज़ाम

झूठा है इल्ज़ाम, दबाव बनाने को लिखवाया मुकदमा उनका काॅलेज में पार्टनर से विवाद चल रहा है: विजय वर्मा

मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के मशहूर सर्राफ और टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा (Vijay Verma) पर रेप का इल्ज़ाम लगा है उनका काॅलेज में पार्टनर से विवाद चल रहा है।

मुजफ्फरनगर के मशहूर सर्राफ के बेटे भाजपा लीडर और सहारनपुर (Saharanpur) जिले में एक काॅलेज के मैनेजर विजय वर्मा के खिलाफ उन्हीं के काॅलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात महिला ने रेप कर वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करने का इल्ज़ाम लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के निर्देश पर लिखी गई है।

सहारनपुर (Saharanpur) जनपद के फतेहपुर (Fatehpur) थाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के निवासी सर्राफ का थाना फतेहपुर (Fatehpur) क्षेत्र में छुटमलपुर में इंजीनियरिंग काॅलेज (Engineering College in Chhutmalpur) है। पीड़िता ने बताया कि वह उक्त काॅलेज में वर्ष 2016 से साफ सफाई का काम करती थी। इल्ज़ाम है कि प्रबंधक ने छुट्टी के दिन उसे काम के बहाने से काॅलेज में बुलाया और उसके साथ बदनीयत से छेड़छाड़ करते हुए रेप किया।

इल्ज़ाम है कि मुलजिम ने रेप का वीडियो बना लिया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार रेप करता रहा। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे जाति सूचक शब्दो से अपमानित किया गया। तंग आकर पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचार की दास्तां अपने पति को बताई। पीड़िता क तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। झूठा है इल्ज़ाम, दबाव बनाने को लिखवाया मुकदमा

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रेप के मुकदमें में मुलजिम बनाए गए सर्राफ का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए तमाम इल्ज़ाम बेबूनियाद व झूठे हैं। उन्होंने कहा कि उनका काॅलेज में उनके पार्टनर से विवाद चल रहा है। उन्हांने 4 सितम्बर को अपने पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार करने उनके घर मुबंई पहुंची, तो वे लोग फरार हो गए। उन पर दबाव बनाने के लिए किसी महिला को खड़ा कर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाया गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में जिस दिन की अंतिम घटना दिखाई गई है उस दिन वे मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में अपने वार्ड में 'अपनी माटी अपना देश' कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने निष्पक्ष जांच व झूठा आरोप लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://shahtimesnews.com/revanth-reddy-will-take-oath-as-telangana-cm/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर