शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

मेरठ की मायरा और जाकिया हयात ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

None • 2025-04-30 08:50:19
मेरठ की मायरा और जाकिया हयात ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

मेरठ की 4 वर्षीय मायरा हयात और उनकी बहन जाकिया हयात ने अपनी असाधारण प्रतिभा से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। जानिए इन होनहार बहनों की सफलता की प्रेरणादायक कहानी।

मेरठ, (Shah Times) । कहते हैं कि "हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता"—और इसे साबित कर दिखाया है मेरठ की नन्ही बच्ची मायरा हयात और उनकी बड़ी बहन जाकिया हयात ने। दोनों बहनों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और ज्ञान के दम पर India Book of Records में स्थान हासिल कर मेरठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

मात्र 4 वर्ष 1 माह की उम्र में मायरा ने जो कारनामा कर दिखाया है, वह चौंकाने वाला है। मायरा ने 28 भारतीय राज्यों की राजधानियाँ और 123 देशों की कैपिटल्स केवल 4 मिनट 38 सेकंड में याद कर सुनाकर सबको हैरत में डाल दिया। उनकी इस असाधारण मेमोरी के लिए उन्हें "IBR Achiever" के सम्मान से नवाज़ा गया है।

इस उपलब्धि के सम्मान में उन्हें पुलिस मॉडर्न स्कूल, मेरठ में आयोजित 44वीं वार्षिक पीटीसी परेड के दौरान विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मायरा की बड़ी बहन जाकिया हयात भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी अपनी प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया, जिससे यह बहनें "हयात सिस्टर्स" के नाम से चर्चित हो गई हैं।

इन दोनों होनहार बच्चियों के माता-पिता शबनम हयात और मशहूर अहमद ने हमेशा अपनी बेटियों को प्रोत्साहित किया और उनके सीखने के जुनून को बढ़ावा दिया। उनके सहयोग और संस्कारों ने ही इन बच्चियों को यह मुकाम दिलाया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर