गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नागपुर हिंसा: देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों को चेतावनी दी, पुलिस पर हमला करने वालों को कब्र से निकाला जाएगा

None 2025-03-19 23:07:06
नागपुर हिंसा: देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों को चेतावनी दी, पुलिस पर हमला करने वालों को कब्र से निकाला जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को नागपुर हिंसा के दोषियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को कब्र से निकाला जाएगा और कानून के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमेशा शांत रहने वाले नागपुर में अशांति फैलाने वालों को कतई माफ नहीं किया जाएगा।

नागपुर (शाह टाइम्स) फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि औरंगजेब की फोटो जलाने की घटना को लेकर गलत संदेश फैलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुरान जलाने की बात पूरी तरह गलत है, लेकिन फिर भी जानबूझकर यह संदेश फैलाया गया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान आयतें लिखी सामग्री जलाई गई। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नागपुर हिंसा का पूरा मामला

सोमवार रात मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें पुलिस पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके गए। इस हिंसा में 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यह हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब की मजार को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक धार्मिक ग्रंथ जलाया गया।

54 लोगों की गिरफ्तारी

नागपुर हिंसा के सिलसिले में अब तक 54 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की हिम्मत की, लेकिन उन्हें पुलिस का डर दिखाया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी।

फडणवीस ने कानून-व्यवस्था पर जोर दिया

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि नागपुर शांतिपूर्ण शहर है और 1992 के बाद से यहां कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में दुनिया में कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जहां अपराध नहीं होते। उन्होंने कहा कि अपराध के बाद क्या कार्रवाई की जाती है, यह महत्वपूर्ण है।

https://shahtimesnews.com/landbox-left-behind-tata-birla-in-asia-pacific-region/

उन्होंने बताया कि राज्य में बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सजा दर भी बढ़कर 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 2008-09 के दौरान सजा दर केवल 9 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन नवी मुंबई में साइबर मुख्यालय बनाने के बाद इन पर काबू पाया जा रहा है।

निर्भया फंड और महिला सुरक्षा

फडणवीस ने कहा कि निर्भया के लिए 150 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है, जिसमें से 135 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में तेलंगाना नंबर वन है, जबकि महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। इस साल महाराष्ट्र नंबर वन बनने की कोशिश कर रहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर