गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘नक्षत्र सभा’-एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की एक नई पहल

None 2024-05-30 19:54:42
‘नक्षत्र सभा’-एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की एक नई पहल

84 प्रतिभागी रात्रिवास कर विशेष उपकरणों से ‘नक्षत्र सभा‘ ब्रहमाण्ड की सुदंरता को देखने का अनुभव प्राप्त करेंगे

 

‘नक्षत्र सभा‘ 31 मई से 2 जून तक जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में होगा प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन

नक्षत्र सभा में तारों को देखने, विशेष सौर अवलोकन, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता का मिलेगा मौका 

~Shahnajar 

देहरादून, (Shah Times)। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की और से एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी, स्टारस्केप्स के सहयोग से, ‘नक्षत्र सभा‘ शुरू कर रहा है, जो भारत का पहला वार्षिक अभियान है। नक्षत्र सभा तारों को देखने, विशेष सौर अवलोकन, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों को प्रस्तुत कर एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड पर्यटन की एक नई पहल है। 

31 मई से 2 जून तक जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन शुरू होने जा रहा है, जिसमें 84 प्रतिभागी आयोजन स्थल में स्थापित कैम्पों में रात्रिवास करते हुए विशेष उपकरणों के माध्यम से ब्रहमाण्ड की सुदंरता को देखने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही 1 जून से दिन में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने को 100 से अधिक प्रतिभागियों की और सेरजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।

ब्रह्मांड की सुंदरता देखने का सुनेहरा मौका

 इस आयोजन का उद्घाटन 1 जून को आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के निदेशक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जायेगा। इस 3 दिवसीय आयोजन में विभिन्न गतिविधियां जैसे विशेष उपकरणों के माध्यम से तारों को देखना, सौर चश्मे व एच-अल्फा फिल्टर के माध्यम से सौर अवलोकन, एस्ट्रो टूरिज्म पर विशेषज्ञ वार्ता, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता, खगोलीय प्रदर्शन आदि आयोजित की जायेंगी। इसके बाद वर्षभर में हर्षिल-जादुंग, बेनीताल, ऋषिकेश, जागेश्वर, रामनगर आदि स्थलों में भी एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन किया जायेगा। इसमें विशेषज्ञों के साथ सेमिनार और वेबिनार के अलावा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली जिलों में डार्क स्काई संभावित स्थलों को कवर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों और यात्रियों को ब्रह्मांड की सुंदरता को देखने के लिए एक साथ लाना है।

ब्रह्मांड के जादू का अनुभव कराना मकसदः सचिन कुर्वे 

 उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद सचिव पर्यटन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे ने कहा कि उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म गंतव्यों की बहुतायत है। उत्तराखंड अपने विशाल वन क्षेत्र, प्रकृति-आधारित पर्यटन और होम स्टेस् के साथ एस्ट्रो टूरिस्ट की पसंद बनने के लिए विशिष्ट स्थिति में है। यह आगामी अभियान उस दिशा में एक और कदम है। नक्षत्र सभा भारत में अपनी तरह का पहला एस्ट्रो टूरिज्म अभियान है और हमारा उद्देश्य दुनिया भर से आगंतुकों को आमंत्रित करना है। हम उन्हें उत्तराखंड की अनूठी विरासत की झलक दिखाने के साथ-साथ ब्रह्मांड के जादू का अनुभव करने के लिए इस तरह के कई और अभियानों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं जो उत्तराखंड को वैश्विक एस्ट्रो टूरिज्म मानचित्र पर ला सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर