गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा

None 2024-04-28 16:07:27
नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा

नरेंद्र मोदी कॉलेज परिसर में हुए क्रूर हत्याकांड जैसे मामलों से भी कड़ाई से नहीं निपटने पर पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया

नरेंद्र मोदी ने कॉलेज परिसर में हुई नृशंस हत्या जैसे मामलों से सख्ती से नहीं निपटने के लिए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की और कांग्रेस पर हमला बोला

बेलगावी , (Shah Times) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एमसीए की छात्रा नेहा हिरेमत की हत्या के मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और राज्य में सत्तारूढ़ इस पार्टी की कानून -व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के लिए कड़ी आलोचना की।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बेलगावी, चिक्कोडी और हुबली की घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के कल्याण पर तुष्टीकरण की राजनीति को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में हुए क्रूर हत्याकांड जैसे मामलों से भी कड़ाई से नहीं निपटने पर पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की ।

मोदी ने कहा, " कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने से पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गयी है। यहां बेलगावी में एक आदिवासी बहन के साथ और चिक्कोडी में एक जैन साधु के साथ जो हुआ, वह शर्मनाक है।"

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर