गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नरेन्द्र मोदी के एक्स पर रिकॉर्ड 10 करोड़ फॉलोअर्स हुए

None 2024-07-15 10:54:00
नरेन्द्र मोदी के एक्स पर रिकॉर्ड 10 करोड़ फॉलोअर्स हुए

एक्स पर  नरेन्द्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या से भी अधिक है।

नई दिल्ली,(Shah Times)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया पर देश और दुनिया में लोकप्रियता निरंतर बढ रही है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी दस करोड़ हो गयी है जिससे वह दुनिया में ऐसी हस्ती के रूप में उभरे हैं जिसके सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

एक्स पर  मोदी के फॉलोअर्स की संख्या विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या से भी अधिक है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं के कुल फाॅलोअर्स की संख्या 9 करोड़ 50 लाख है जबकि  मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ है।इसी तरह  मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कई यूरोपीय देशों की जनसंख्या से भी कई गुणा अधिक है। 

https://twitter.com/narendramodi/status/1812482830108426279?t=qIqzig70iuEWL3g1i-JhHQ&s=19

 मोदी के फॉलोअर्स की संख्या न्यूजीलैंड की आबादी का 18 गुणा, कनाड़ा की आबादी का ढाई गुणा, ब्रिटेन की आबादी का 1.4 गुणा, जर्मनी की आबादी का 1.2 गुणा, इटली की आबादी का ढाई गुणा और आस्ट्रेलिया की आबादी का 3.7 गुणा है।

इसी तरह  मोदी के फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के कई बड़े नेताओं अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी तथा कई अन्य बड़े नेताओं से कहीं अधिक है।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर