गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘दबाव में नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे काम' बोले आचार्य प्रमोद

None 2024-06-21 07:54:30
‘दबाव में नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे काम' बोले आचार्य प्रमोद

भाजपा ने आम चुनाव में भगवान राम का नाम लिया था, इसलिए उसे 240 सीटें मिलीं। अगर वह प्रभु राम का जिक्र नहीं करती, तब कुछ भी हो सकता था।

~ Neelam Saini

New Delhi,(Shah Times )। अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव के अवसर पर शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा अयोध्या न कभी हारी है और ना कभी हारेगी। भाजपा का प्रत्याशी हारा है, मगर अयोध्या नहीं हारी है। अगर वह हार गई तो सनातन हार जाएगा।

कृष्णम ने कहा- भाजपा ने आम चुनाव में भगवान राम का नाम लिया था, इसलिए उसे 240 सीटें मिलीं। अगर वह प्रभु राम का जिक्र नहीं करती, तब कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा- पीएम मोदी किसी के दबाव में काम नहीं करेंगे, वो अगर हैं तो समझिए सख्त फैसले होंगे। इसलिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को लोगों ने जिताया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2029 तक भारत विश्वगुरु बनने की राह पर चलता रहेगा। दरअसल, अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती और सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हुए।

अयोध्या को ट्रोल किए जाने के सवाल पर कहा- अयोध्या की रज और यहां के लोग वंदनीय हैं, उनको मैं प्रणाम करता हूं। उपचुनाव में कैसी रणनीति होनी चाहिए? इस पर कृष्णम ने कहा- ये भाजपा को तय करना चाहिए। उनके नेताओं का काम है। उन्होंने कहा- मैंने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन नहीं किया है। मैंने नरेंद्र मोदी को जॉइन किया है। मैं वहां आया हूं जहां भगवान आए थे, वहां से आया हूं, जहां भगवान आएंगे। मैं कल्किधाम से हूं।

पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- अयोध्या बहुत बदली है, मैंने ही अशोक सिंघल के कहने पर कोर्ट में कहा था कि हिंदू यहां पैदा हुए, ये लोग मस्जिद की बात करते हैं। यह हमारा मूलभूत अधिकार है। तब कोर्ट ने अयोध्या का फैसला दिया। उन्होंने कहा- मथुरा और काशी पर फैसला आना अभी बाकी है। बाकी मस्जिदों की जगह पर मंदिर बनाएं, ऐसा कुछ नहीं है। इन तीनों जगह मंदिर बने, तब विवाद खत्म हो जाएगा। ये धार्मिक मामला है, इसमें शिष्टाचार होना चाहिए। मेरा-तुम्हारा जैसा कुछ नहीं है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर