गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

देश ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

None • 2023-08-16 10:25:49
देश ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

दिल्ली। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देश ने उन्हें भावभीनीश्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं ने राजघाट के समीप उनके समाधिस्थल 'सदैव अटल' पर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके पूर्व पीएम वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा- पूर्व पीएम वाजपेयी के नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएम ने कहा, 'मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बिरला ने अपने ट्वीट में पूर्व पीएम की एक कविता की कुछ पंक्तियां उद्धृत कीं -

'बाधाएं आती हैं आएं

घिरें प्रलय की घोर घटाएं

पांवों के नीचे अंगारे

सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं

निज हाथों से हंसते-हंसते

आग लगाकर जलना होगा

कदम मिलाकर चलना होगा।

पूर्व पीएम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनकी पुनीत स्मृतियां हमारे लिए प्रेरणा हैं।'

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर