गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नवाब कोकब हमीद के पुत्र और फिरोज़ आफताब ने थामा साथियों सहित कांग्रेस का हाथ

None 2023-10-09 20:16:22
नवाब कोकब हमीद के पुत्र और फिरोज़ आफताब ने थामा साथियों सहित कांग्रेस का हाथ

यूपी में मुस्लिम नेताओं में कांग्रेस में शामिल होने की होड़-सी लग गई है इसकी सबसे बड़ी वजह आम मुसलमानों में कांग्रेस के प्रति एक लगाव महसूस किया जा रहा है इसी लगाव को नेता समझ कांग्रेस में जाने का जुगाड लगा रहे हैं।


शाह टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी,तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद बागपत के पूर्व कांग्रेस नेता कौकब हमीद के पुत्र राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व बागपत विधानसभा प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद, एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री ओमवीर तोमर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री अजय राय ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।

यूपी में मुस्लिम नेताओं में कांग्रेस में शामिल होने की होड़-सी लग गई है इसकी सबसे बड़ी वजह आम मुसलमानों में कांग्रेस के प्रति एक लगाव महसूस किया जा रहा है इसी लगाव को नेता समझ कांग्रेस में जाने का जुगाड लगा रहे हैं।

बागपत जनपद से ताल्लुक रखने वाले खानदानी व्यक्ति स्व नवाब कोकब हमीद अपने आप में बहुत ही अच्छी शख्सियत थे इससे इंकार नहीं किया जा सकता है इनके पुत्र नवाब अहमद हमीद व सहारनपुर के जाने पहचाने नेता फिरोज़ आफताब के कांग्रेस में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। लेकिन कुछ अवसरवादियों ने भी कांग्रेस का रुख़ कर लिया है क़ब्र तक कांग्रेस में रहने का यक़ीन दिला रहे हैं नेताओं का जहां फायदा होता है तब वह इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है और जब फायदा नहीं होता तो दम घुटने लगता है यह हाल है हमारे स्वयंभू क़यादत का राग अलापने वालों का। सपा का करेज मुसलमानों में कम हो रहा है और कांग्रेस को मजबूत होता देख सियासत के गिरगिट अपना रंग बदल रहे हैं। देशभर में मुसलमान कांग्रेस और राहुल गांधी को पसंद कर रहा है यही सच है।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, आलोक प्रसाद, अभिमन्यु त्यागी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1711299878494912571?t=l-ZiIAy4sIdVPkngw60O7g&s=19

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा सीपी राय ने बताया कि इस अवसर पर समस्त आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनको आगे बढ़ाने की कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की सोच में लोग भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस के में विश्वास जता रहे हैं।


सदस्यता ग्रहण करने वालों में आस मोहम्मद निवाडा, धर्म सिंह विकल, इरफान बिलोजपुरा, नासिर प्रधान, दिलशाद प्रधान, इकबाल प्रधान, एडवोकेट इस्तखार हसन, वसीम, शमीम राणा, एडवोकेट लियाकत अली खान, अली हसन प्रधान, एडवोकेट सरफराज अहमद, हनीफ मेंबर, महबूब प्रधान, हाजी वाहिद कुरैशी, हाजी इकबाल इरशाद, मोमिन प्रधान डोला, असलम प्रधान, फिरोज प्रधान, इकबाल प्रधान, अफजल प्रधान, इरशाद भाई, अरशद खान, सलीम त्यागी घटोली, सहित भारी संख्या में जनपद बागपत के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सहारनपुर के क़द्दावर नेता फ़िरोज़ आफ़ताब ने कांग्रेस की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी से कई बार विधानसभा के रहे हैं उम्मीदवार 2012 में नकुड़ से थे सपा उम्मीदवार फिरोज आफ़ताब प्रदेश मुख्यालय पर अध्यक्ष अजय राय ने दिलायी सदस्यता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर