नारायणपुर (Shah Times): छत्तीसगढ़ के नाराणपुर में नक्सलियों ने आईईडी बलास्ट का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके का है मामला
शनिवार को अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। धमाके में 4 जवान घायल हो गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हमला
बताया जा रहा है कि डीआरजी, बस्तर फाइटर और एसटीएफ के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। तभी नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया। फिलहाल घायल जवानों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
चार जवान बताये जा रहे हैं घायल
अब तक आईं खबरों के अनुसार इस विस्फोट में चार जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। सुरक्षा बलों की स्थिति गंभीर न होने की सूचना है, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे के इंतजाम किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। हाल ही में हुई बड़ी मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए थे, जिसके बाद से नक्सली हमले बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी नक्सलियों ने सितंबर में नारायणपुर के ओरछा बाजार के पास एक आईईडी ब्लास्ट किया था, हालांकि तब भी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। सुरक्षा बल अब क्षेत्र में और सख्ती से अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सली गतिविधियों पर काबू पाया जा सके।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।