गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लोकसभा चुनाव: बिहार में एनडीए 31 और इंडिया गठबंधन नौ सीट पर आगे

None 2024-06-04 12:11:41
लोकसभा चुनाव: बिहार में एनडीए 31 और इंडिया गठबंधन नौ सीट पर आगे

बिहार के 40 संसदीय क्षेत्रों में मतों की गिनती में एनडीए ( राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) 31 और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार 09 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं

पटना (Shah Times)।बिहार के 40 संसदीय क्षेत्रों में मतों की गिनती में एनडीए ( राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) 31 और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार 09 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं आरा में केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, बेगूसराय में गिरिराज सिंह और उजियारपुर में नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 सीट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, पटना साहिब, बक्सर और नवादा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 14 सीट वाल्मीकिनगर, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर और नालंदा, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा गया संसदीय क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए है।वहीं, इंडी गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल सीतामढ़ी, उजियारपुर, पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद, कांग्रेस सासाराम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के उम्मीदवार आरा और काराकाट मेें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

मतगणना में फिलहाल सारण में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, पटलिपुत्र में भाजपा के रामकृपाल यादव, काराकाट में रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा, सीतामढ़ी में बिहार विधान परिषद के सभापति एवं जदयू उम्मीदवार देवेशचंद्र ठाकुर, पूर्णिया में निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और काराकाट में भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पीछे चल रहे हैं।बिहार की 40 लोकसभा सीटों के छह सुरक्षित सीटों में पांच सुरक्षित सीट समस्तीपुर,हाजीपुर, जमुई, गया और गोपालगंज में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि एक सीट सासाराम पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं।

हाजीपुर (सु) सीट से राजग के घटक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी चिराग पासवान अपने निकटतम प्रतिद्धंदी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी शिवचंद्र राम से 16700 मतों से आगे चल रहे हैं।समस्तीपुर (सु) संसदीय क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी शांभवी चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सन्नी हजारी से 38497 मतों से आगे चल रही हैं।जमुई (सु) संसदीय क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी अरूण भारती अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्टीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी अर्चना कुमारी से 30423 मतों से आगे चल रही हैं।

गया (सु) संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार कुमार सर्वजीत से 56674 मतों से आगे चल रहे हैं।गोपालगंज (सु) संसदीय क्षेत्र से राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल से 40340 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।सासाराम (सु) सीट पर इंडिया गठबंधन के घटक कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शिवेश कुमार से 9800 मतों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव. दलीय स्थिति बिहार 12:00कुल सीटें...................................40परिणाम घोषित..........................00बढ़त...................................40...................................जीत...........बढ़तभारतीय जनता पार्टी ..........00...........11जनता दल यूनाईटेड...........00............14राष्ट्रीय जनता दल...............00............05कांग्रेस.............................00 ...........01लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)...........00 ...........05हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा.......00............01राष्ट्रीय लोक मोर्चा .....00..............00विकासशील इंसान पार्टी......00.............00बहुजन समाज पार्टी ..........00.............00भाकपा-माले..................... 00 .........02भाकपा .................... 00 ............01माकपा...................... 00 ---------.00एआईएमआईएम .............................00..............00निर्दलीय..........................00.............00कुल .............................40.............40

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर