शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राज्यसभा में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

None 2024-08-28 09:20:38
राज्यसभा में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा किया पार
एनडीए के पास कुल 121 सदस्य हैं दरअसल, अपने नौ सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत 96 हो गई है।

नई दिल्ली, (Shah Times)। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 11 नए सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है।

आपको बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, लेकिन आठ मौजूदा रिक्तियों के साथ, जिनमें से चार जम्मू-कश्मीर से हैं और चार मनोनीत हैं, सदन की मौजूदा ताकत 237 है। इस तरह बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया है। एनडीए ने सफलतापूर्वक इस आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए के पास अब कुल 121 सीटें हैं। वहीं, राज्यसभा में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद सरकार के लिए बड़े कानून पारित करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस का एक सदस्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है। 

एनडीए के पास कुल 121 सदस्य हैं दरअसल, अपने नौ सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत 96 हो गई है। इसके साथ ही एनडीए के पास उच्च सदन में कुल 121 सीटें हैं। इस बीच, एनडीए के सहयोगी दलों के दो सदस्य, जिनमें अजित पवार के गुट एनसीपी और राष्ट्रीय लोक मंच के एक-एक सदस्य भी शामिल हैं, निर्विरोध चुने गए।  इसके अतिरिक्त, सत्तारूढ़ गठबंधन को छह मनोनीत सदस्यों और एक स्वतंत्र सदस्य का समर्थन प्राप्त है।

राज्यसभा में कुल सदस्य: 245वर्तमान संख्या: 237

(जम्मू-कश्मीर से 4 और 4 मनोनीत सहित 8 रिक्त)

बहुमत का आंकड़ा: 119है एनडीए: 121,बीजेपी: 96,जेडीयू: 04,एनसीपी: 03,एसएचएस: 01,पीएमके: 01,एजीपी: 01,यूपीपीएल: 01,टीएमसी-एम: 01,एनपीपी: 01,आरपीआई-ए: 01,आरएलएम: 01आरएलडी: 01,जेडीएस: 01,स्वतंत्र: 02,मनोनीत: 06 ..

 निर्विरोध चुने गए 12 उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य शामिल हैं। वहीं, भाजपा की सहयोगी एनसीपी (अजित पवार) के नितिन पाटिल महाराष्ट्र से और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार से निर्विरोध चुनाव जीत गए। इसके अलावा कांग्रेस के अभिषेक मनुसिंघवी ने तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव जीता।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर