गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नई सरकार के गठन पर एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, कौन दे रहा समर्थन

None 2024-06-07 12:34:01
नई सरकार के गठन पर एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू, कौन दे रहा समर्थन

केंद्र में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में शुरू हुई।

नई दिल्ली,( Shah Times ) । केंद्र में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में शुरू हुई।

बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के समर्थन में प्रस्ताव पेश करने तथा सहयोगी दलों और सांसदों द्वारा इसका समर्थन किये जाने की संभावना है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1798965992737104243?t=oEID_KdA6ddvTRM4ZmjIzA&s=19

राजग के सभी नवनिर्वाचित सांसद  मोदी को अपना नेता चुनने के लिए संसद पहुंच चुके हैं, जिससे रविवार को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

श्री मोदी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू , जनता दल-यूनाइटेड(जद-यू) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य राजग नेताओं के साथ सरकार गठन के लिए औपचारिक रूप से दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/live/cTbSGqp8_LY?si=VF3dwXrWzlxT_Ti9

इससे पहले राजग के घटक दलों ने बुधवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्री मोदी को अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कुल 21 राजग नेताओं ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राष्ट्र निर्माण, गरीबों के कल्याण और विकास में श्री मोदी के प्रयासों की सराहना की गयी तथा कहा गया कि वे सभी उस प्रयास में भागीदार हैं।

गौरतलब है कि राजग ने लोकसभा चुनावों में 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। भाजपा हालांकि अकेले 240 सीटें ही हासिल कर पायी , जो 2019 की तुलना में बहुत कम है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर