शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एनडीए शुक्रवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा

None 2024-06-06 09:26:53
एनडीए शुक्रवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा

एनडीए नेताओं ने बीते 10 वर्ष के कार्यकाल के कामकाज की सराहना की और एक प्रस्ताव पारित करके मोदी को अपना नेता चुना और उनके नेतृत्व में नयी सरकार के गठन का समर्थन किया।

नई दिल्ली,(Shah Times) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और उसी दिन शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष वह नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।सूत्रों के अनुसार शुक्रवार 7 जून को दोपहर दो बजे संविधान सभा (पुराने संसद भवन) के केन्द्रीय कक्ष में भाजपा सहित 15 दलों के सांसदों की बैठक में मोदी को नेता चुना जाएगा।

इसके बाद मोदी भाजपा के अध्यक्ष और राजग में शामिल अन्य दलों के नेताओं के साथ राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।सूत्रों के अनुसार मोदी के शनिवार 8 जून की शाम को प्रधानमंत्री पद की पुनः शपथ लेने की संभावना है।इससे पहले लोकसभा चुनावों के पूरे परिणाम प्राप्त होने के बाद मोदी ने दोपहर में कैबिनेट की बैठक बुलाई और इसके बाद राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति को अपना एवं मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंप दिया और 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने नयी सरकार के गठन तक प्रधानमंत्री पद का दायित्व निभाने का अनुरोध किया।शाम को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में राजग के नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें 15 दलों के 21 नेताओं ने शिरकत की।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर