शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीम कि पत्तियां हमारे स्वास्थय के लिए होती है बेहद फायदेमंद, आइए जानते है।

None 2025-05-05 18:05:21
नीम कि पत्तियां हमारे स्वास्थय के लिए होती है बेहद फायदेमंद, आइए जानते है।
नीम कि पत्तियां हमारे स्वास्थय के लिए होती है बेहद फायदेमंद, आइए जानते है। नीम कि पत्तियां हमारे स्वास्थय के लिए बेहद फायदेमंद होती है। पुराने जमाने से लेकर आजतक नीम का आयुर्वेद में खास महत्व रहा है। नीम का इस्तेमाल हमारी औषधियों में किया जाता है। इसी के साथ-साथ नीम हमारे खाने से लेकर हमारे बालों और हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा नीम प्राकृतिक रूप से शरीर को कई तरह से मदद बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो चलिए जानते है नीम कि पत्तियां हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती है। नीम को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। इसकी पत्तियां एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित होती हैं। नीम की पत्तियां न केवल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होती हैं, बल्कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। तो चलिए आईए जानते है नीम की पत्तियों का सेवन करने से होने वाले फायदें।

 डायबिटीज को कंट्रोल करना

नीम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। रोज सुबह खाली पेट नीम की कुछ पत्तियों को पानी के साथ खाएं। नीम का काढ़ा बनाकर सेवन करें।

बालों की मजबूती और डैंड्रफ से राहत

नीम की पत्तियां बालों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार हैं। यह डैंड्रफ को दूर करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और उस पानी से बाल धोएं। नीम का तेल बालों में नियमित रूप से लगाएं।

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना

नीम की पत्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। नीम का जूस बनाकर नियमित रूप से सेवन करें। नीम की पत्तियों को काढ़े के रूप में उबालकर पिएं।

 स्किन की समस्या दूर होना

नीम की पत्तियां मुंहासे, दाग-धब्बे, फंगल इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में बेहद असरदार होती हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से चेहरा धोएं। नीम की पत्तियों को पीसकर फेस पैक के रूप में लगाएं। ऐसा करने से फेस की समस्याओं से राहत मिलती है।

पेट और पाचन समस्याओं में असरदार

नीम की पत्तियां पाचन को सुधारने और गैस, कब्ज तथा पेट में जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। नीम की पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर बनाएं और गुनगुने पानी के साथ लें। नीम की पत्तियों को उबालकर काढ़ा पिएं। आपको बता दें कि नीम की पत्तियां प्राकृतिक रूप से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। इसे अपने दैनिक आहार और त्वचा व बालों की देखभाल में शामिल करके इसके लाभ उठाए जा सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो नीम के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर