दोहा ,(Shah Times) ।भारत के भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की अब तक की सबसे ऐतिहासिक छलांग लगाई। उन्होंने 90.23 मीटर भाला फेंककर पहली बार 90 मीटर की बाधा को पार किया, लेकिन अंतिम दौर में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की जबरदस्त छलांग लगाकर उन्हें जीत से वंचित कर दिया।
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता और मौजूदा विश्व रजत पदकधारी नीरज चोपड़ा ने जैसे ही 90.23 मीटर की थ्रो फेंकी, स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। यह उपलब्धि उन्हें 2019 में शिवपाल सिंह (90.10 मीटर - हवा की मदद से) के बाद 90 मीटर क्लब में शामिल करने वाली एकमात्र भारतीय उपलब्धि है।
जर्मनी के 2022 यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर ने आखिरी यानी छठे राउंड में 91.06 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। यह वेबर की इस सीजन की पहली डायमंड लीग जीत थी। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 85.34 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
#NeerajChopra #DohaDiamondLeague #DiamondLeague2025 #JavelinThrow #JulianWeber #TrackAndField #IndianAthletics #90MeterThrow #TokyoOlympian #TiaClayton #LetsileTebogo #MollyCaudery #FaithCherotich #WorldAthletics #AthleticsNews #SportsHighlights #JavelinRecord #AthleticsSeason2025
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।