शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीरज चोपड़ा ने पहली कोशिश में फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

None 2024-08-06 16:49:14
नीरज चोपड़ा ने पहली कोशिश में फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर के थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है।

पेरिस, (Shah Times) । भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर के थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। वहीं हमवतन किशोर जेना अपने प्रयास में चूक गये।

https://www.instagram.com/reel/C-VdwaKtL9B/?igsh=MTYyZTB2ZjliMzdseQ==

आज यहां हुये मुकाबले में चोपड़ा ने पहले प्रयास पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपना अभी तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.34 मीटर दर्ज किया। वहीं जर्मन एथलीट अपने तीन प्रयासों के बावजूद 85.64 मीटर की दूरी ही दर्ज कर सके।

इस बीच पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 85.16 मीटर के दूसरे प्रयास के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई।फाइनल मुकाबला गुरुवार काे खेला जायेगा।

इससे पहले भारतीय एथलीट किशोर जेना 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन स्पर्धा के ग्रुप ए में आठवें स्थान पर रहे।

स्टेड डी फ्रांस में हुये मुकाबले में जेना का सर्वश्रेष्ठ थ्रो पहले प्रयास में आया। हालांकि वह दूसरे प्रयास में एक वैध प्रयास दर्ज करने में असफल रहे और तीसरे में केवल 80.21 मीटर का थ्रो ही कर सके।

पेरिस ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय भाला फेंक एथलीटों को ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग (ग्रुप ए और ग्रुप बी सहित) में कम से कम 12 सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच रैंक करना होगा।

इस बीच फिनलैंड के टोनी केरेनन 85.27 मीटर के प्रयास के साथ क्वालिफिकेशन मार्क को पार करने वाले चौथे एथलीट बन गए, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में जगह बनाने के लिए एथलीटों को 83.50 मीटर की दूरी को पार करना था।

केन्या के जूलियस येगो ने पुरुषों की भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ 85.97 मीटर का थ्रो दर्ज किया।

एक पूर्व विश्व चैंपियन, येगो फाइनल में जूलियन वेबर और जैकब वाडलेज्च के साथ शामिल हो गए। सभी ने आज स्टेड डी फ्रांस में 84.00 मीटर के क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड को पार किया।

येगो ने अपने पहले दो प्रयासों में 78.84 मीटर और 80.76 मीटर की दूरी तय की थी।वहीं, जूलियन वेबर ने 87.76 मीटर का थ्रो दर्ज किया।

भारतीय एथलीट और मौजूदा ओलंपिक एवं विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में वह देश के खिलाड़ियों लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहते है।
नीरज ने कहा, ''यह एक अच्छा थ्रो था। शायद मेरे लिए क्वालीफाइंग में अब तक का सबसे बेहतर थ्रो भी था। सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। फाइनल निश्चित रूप से एक अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी।''
26 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को फाइनल से पहले खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, ''मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा यह है कि मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जाता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं अपने चरम पर नहीं पहुंचा हूं।'' ''मैंने अभी तक तकनीकी रूप से या दूरी में उतना अच्छा थ्रो नहीं फेंका है इसलिए मैं सुधार करना चाहता हूं और बेहतर थ्रो करना चाहता हूं।''
उन्होंने कहा ''इसके अलावा मैं अन्य भारतीय एथलीटों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहता हूं ताकि हम यहां एथलेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।''
उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर