गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

NEET रिजल्ट: टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हुई

None • 2024-07-27 10:08:58
NEET रिजल्ट: टॉपर्स की संख्या 61 से घटकर 17 हुई
NEET रिजल्ट के दृष्टिगत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने विवादित प्रश्न संख्या 19 का सही विकल्प जानने के लिए दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के निदेशक को तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने और मंगलवार 23 जुलाई को अपराह्न 12 तक न्यायालय के समझ राय रखने का निर्देश दिया था।

नई दिल्ली ,(Shah Times)।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के संशोधित परिणाम जारी कर दिये और इसके बाद NEET परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 61 से घटकर 17 रह गयी है।

संशोधित परिणाम उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए घोषित किए गए , जिसके बारे में एनटीए ने कहा था कि उसके दो उत्तर सही हैं। 

जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे neet.ntaonnline.in और exams.ntao.ac.in/neet पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। नए स्कोर कार्ड लिंक पर 26 जुलाई भी लिखा गया है। संशोधित परिणामों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या घटकर 17 रह गयी है, जबकि इससे पहले जारी नतीजों में शीर्ष स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या 61 थी। वहीं, सबसे पहले जारी हुए नीट के परिणामों में शीर्ष स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या 67 थी, जिनमें 44 विद्यार्थी को भौतिकी के उस विशेष प्रश्न के लिए दिए गए अंकों के कारण पूरे अंक मिले थे, जिसके एनटीए ने दो सही उत्तर बताए थे। 

वहीं, एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय की बर्बादी की भरपाई के लिए छह विद्यार्थियों को अनुग्रह अंक (ग्रेस मार्क्स) दिये, जिसे बाद में वापस ले लिया था। इसके बाद शीर्ष स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 61 हो गयी थी।

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने विवादित प्रश्न संख्या 19 का सही विकल्प जानने के लिए दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के निदेशक को तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने और मंगलवार 23 जुलाई को अपराह्न 12 तक न्यायालय के समझ राय रखने का निर्देश दिया था।नीट यूजी की परीक्षा 05 मई को देश के 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर हुयी थी और इसमें 23.33 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। नीट-यूजी की परीक्षा 14 विदेशी केंद्रों पर भी आयोजित की गयी थी, जिसमें लगभग 1,563 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर