गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीट यूजी का रिजल्ट जारी

None 2023-06-14 07:41:38
नीट यूजी का रिजल्ट जारी

तमिलनाडु के प्रभंजन और आंध्र के बोरा वरुण टाॅपर दोनों के 99.99 पर्सेंटाइल



नई दिल्ली। देश के मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट (नीट-यूजी) 2023 (National Eligibility cum Entrance Test (NEET-UG) 2023) का रिजल्ट मंगलवार रात जारी कर दिया गया है। तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती टाॅपर्स रहे हैं। दोनों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। कुल 20.38 लाख स्टूडेंट्स में से 11.45 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं। यूपी से 1.39 लाख, महाराष्ट्र से 1.31 लाख, राजस्थान से 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स क्वालिपफाई हुए हैं। टाॅप 50 में 10 लड़कियां हैं। इस बार, कुल 11 लाख 45 हजार 976 छात्रों ने नीट-यूजी 2023 परीक्षा क्वालिफाई की है, जो कि पिछले साल के 9.93 लाख उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है। इस बार परीक्षा में करीब 20 लाख 87 हजार स्टूडेंट शामिल हुए। इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी।

Shah Times E-PAPER 14 June 23

देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा कराई गई थी। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी यह परीक्षा कराई गई थी। मणिपुर में हिंसा के चलते वहां के स्टूडेंट्स के लिए अलग से 6 जून को टेस्ट लिया गया था। इस बार कट आफ 2022 की तुलना में बढ़ा है। जनरल कैंडिडेट्स के मामले में कट आफ 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 रहा। वहीं एससी/एसटी और ओबीसी स्टूडेंट्स के लिए कट आफ 2021 में 108, 2022 में 93, 2023 में 107 रहा था। 2020 में सामान्य उम्मीदवारों के लिए कट-आफ 147 और आरक्षित श्रेणियों के लिए 113 था।
यूपी से सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार
एनटीए की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है।
इन राज्यों में सबसे अधिक उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश-1,39,961
महाराष्ट्र- 1,31,008
राजस्थान-1,00,316
तमिलनाडु- 78,693
केरल- 75,362
कर्नाटक-75,248
टाॅप 5 टाॅपर और अंक
प्रबंजन जे - 720 अंक
बोरा वरुण चक्रवर्ती - 720 अंक
कौस्तव बाउरी-- 716 अंक
प्रांजल अग्रवाल - 715 अंक
ध्रुव आडवाणी - 715 अंक

Shah Times,शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर