शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमरनाथ यात्रा के लिए 7245 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

None 2023-07-14 12:37:29
अमरनाथ यात्रा के लिए 7245 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच 7245 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के भगवती नगर आधार शिविर (Bhagwati Nagar base camp) से ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच 7245 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के लिए रवाना हुआ। तीन दिनों तक निलंबित रहने के बाद यात्रा जम्मू आधार शिविर से फिर शुरू हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर रामबन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई थी। एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि 7245 तीर्थयात्रियों का जत्था 226 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ है।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 125 वाहनों के काफिले में 4101 तीर्थयात्री पहलगाम (Pahalgam) के लिए रवाना हुए और 101 वाहनों के काफिले में 3144 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए हैं। तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए रामबन के उपायुक्त ने आज सुबह ट्वीट किया कि अमरनाथ यात्री चंद्रकोटे में एसएएसबी यात्री निवास पहुंच गये है।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 16,061 अमरनाथ यात्रियों ने पवित्र गुफा का दौरा किया और दर्शन किए, इसी के साथ ही इस सीजन में अब तक कुल 1,62,569 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा के दर्शन करने वालों में 12701 पुरुष, 2945 महिलाएं, 236 बच्चे, 176 साधु और तीन साध्वियां शामिल हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर