गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जिले की सियासत में नया उफान, श्रीकांत त्यागी ने बनाई राजनीतिक पार्टी

None 2023-08-22 12:59:08
जिले की सियासत में नया उफान, श्रीकांत त्यागी ने बनाई राजनीतिक पार्टी

रिपोर्ट: नदीम सिद्दीकी

समाज की ताकत से बीजेपी की घेराबंदी का ऐलान

धर्म नगरी शुकतीर्थ महापंचायत में 'राष्ट्रवादी जनसत्ता दल' के गठन की घोषणा

मुजफ्फरनगर। धर्म नगरी शुकतीर्थ में त्यागी भूमिहार महापंचायत से श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करते हुए भाजपा से अपमान का बदला लेने का ऐलान कर जिले की शांत राजनीति में उफान ला दिया है । उन्होंने भाजपा पर समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर सत्ता की चाशनी चाटते रहने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि समाज को उनके हुकूक दिलाने के लिए राष्ट्रवादी जनसत्ता पार्टी का गठन किया जा रहा है। पार्टी गठन के साथ ही श्रीकांत त्यागी ने पश्चिम की एक दर्जन से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा का राजनीतिक गणित बिगाड़ने का दावा करते हुए समाज से समर्थन का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री के बयान से आहट होकर पार्टी की बुनियाद

मुजफ्फरनगर की पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ में विगत 22 जुलाई को गंगा की धारा लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बीच कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के भाषण के दौरान की गई एक टिप्पणी त्यागी समाज को आहत कर गई थी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार के दौरान हासिल की गई बेहतर कानून व्यवस्था की उपलब्धि का बखान किया था।

उन्होंने कहा था कि 2017 से पहले कश्यप, सैनी और त्यागी समाज की बहू-बेटियों के साथ दरिंदगी कर दी जाती थी और एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी ने त्यागी समाज को बहुत आहत किया था। जिसे लेकर समाज के लोगों ने जनपद में धरना प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्र देव सिंह से माफी मांगने को कहा था। स्वतंत्र देव सिंह के इस बयान के बाद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने 13 अगस्त को रोहाना में महापंचायत कर समाज के लोगों के बीच कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की थी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि इतना आहत करने वाला बयान दिए जाने के बावजूद स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने समाज की बहू बेटियों से माफी नहीं मांगी। वहीं पर उन्होंने शुकतीर्थ में 22 अगस्त की पंचायत की भी घोषणा की थी। आयोजित पंचायत में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब त्यागी समाज के पास अपना झंडा और अपना डंडा होगा। त्यागी समाज 30 साल से भाजपा को सत्ता के शिखर पर पहुंचा था आ रहा है लेकिन सरकार का सर्वाधिक उत्पीड़न भी इसी समाज ने सहा। उन्होंने इन सब बातों के साथ राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के गठन की घोषणा की।

अलग-अलग राज्यों में समाज के 3668 शाखाएं

नवगठित राष्ट्रवादी जनसत्ता पार्टी संस्थापक श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) ने दावा किया है कि वह भाजपा को आसानी से जीतने नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि त्यागी समाज देश के 18 राज्यों में अलग-अलग 14 उपनाम से निवास करता है। विभिन्न राज्यों में समाज की 3668 शाखाएं हैं। जिनमें विभिन्न पदाधिकारी से उन्होंने नई पार्टी गठन को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा 2024 चुनाव में वह अपनी पार्टी के माध्यम से प्रदेश में भाजपा को दर्जनों सीटों पर मज़ा चखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कि 1 दर्जन से अधिक सीटों पर त्यागी समाज किसी भी पार्टी प्रत्याशि को हराने और जिताने की ताकत रखता है।

बागपत लोकसभा सीट (Baghpat Lok Sabha Seat) क्षेत्र में त्यागी समाज के 48 गांव हैं। जिनमें समाज के लोगों की संख्या 1.10 लाख। गाजियाबाद (Ghaziabad) में त्यागी समाज के 142 गांव जिनमें 1.30 लाख मेरठ में त्यागी समाज के 94 गांव जिनमें 1.60 मुजफ्फरनगर लोकसभा (Muzaffarnagar Lok Sabha) क्षेत्र में त्यागी समाज के 90 गांव जिनमें 1.40 लाख, सहारनपुर क्षेत्र में त्यागी समाज के 83 गांव जिनमें 1.30 लाख और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में त्यागी समाज के 130 गांव है जिनमें 1.68 लाख लोग समाज के वोटर्स है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर