गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देश में बढ़ते तापमान के रोज बन रहे हैं नए रिकॉर्ड 

None 2024-05-28 17:07:05
देश में बढ़ते तापमान के रोज बन रहे हैं नए रिकॉर्ड 

मौसम वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि 30 मई तक देशभर में ऐसे ही हीटवेव चलेगी हालांकि, उसके बाद बढ़ते तापमान में राहत मिलने की संभावना 

~ Neelam Saini 

नई दिल्ली,(Shah Times ) । देश में बढ़ते तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। दिन प्रतिदिन गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह तो तापमान 48 डिग्री से ऊपर दर्ज़ किया गया है। इस भीषण गर्मी में कई लोग तो अपनी जान गवां बैठे है। 

राजस्थान का फलोदी लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 49.4 डिग्री दर्ज़ किया गया है। इसके साथ ही झांसी में 132 साल बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 48 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले यहां 20 मई 1892 में यहां पर 48 डिग्री तक पहुंचा था। तो वहीं आगरा में भी गर्मी ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया यहां का तापमान 47.8 डिग्री तक पहुंच गया।

 पंजाब में 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में गर्मी के चलते 10 लोगों की जान चली गई तो वहीं राजस्थान में भी एक सप्ताह में भीषण गर्मी के कारण 35 लोग अपनी जान गवां बैठे है। 

मौसम विभाग ने देश में अभी हीटवेव चलने का अनुमान जताया है और 30 मई से राहत मिलने की उम्मीद है।

 मौसम वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि 30 मई तक देशभर में ऐसे ही हीटवेव चलेगी। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि, उसके बाद राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय ने कहा- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना भी है, तो पानी पीकर ही निकलें। खाली पेट न रहें। सिर को सफेद कपड़े से ढक कर ही निकलें और हल्के कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग बाहर जाने से बचें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर