गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

LTTE को फिर से खड़ा करने की कोशिश, NIA ने दायर की चार्जशीट

None • 2024-02-18 12:02:47
LTTE को फिर से खड़ा करने की कोशिश, NIA ने दायर की चार्जशीट

चेन्नई, (Shah Times) । एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी)  ने प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम  के श्रीलंका और भारत में फिर से सक्रिय होने से संबंधित मामले में एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।एनआईए की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

 एनआईए कोच्चि शाखा द्वारा यहां पूनामल्ली में बम विस्फोट मामलों की विशेष सुनवाई के लिए एनआईए मामलों की विशेष अदालत/सत्र न्यायालय के समक्ष शनिवार शाम को चार्जशीट दायर की गई।

लिंगम.ए उर्फ आदिलिंगम इस मामले में 14वां आरोपी है, जिसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है। इस मामले में अब तक 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है।आदिलिंगम पर नशीले पदार्थों और हथियारों के अवैध व्यापार के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन को पुनर्जीवित करने की साजिश रचने और काम करने का आरोप लगाया गया है। उसने मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हवाला धन के संग्रह के लिए एक एजेंट के रूप में भी काम किया था, जिसे लिट्टे की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आगे वितरित किया जा रहा था।

अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोप पत्र में एजेंसी ने पूरी साजिश में आदिलिंगम की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया है।आरोपपत्र से पता चलता है कि आरोपी तमिल फिल्म उद्योग में प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव के रूप में काम कर रहा था, लेकिन वह गुप्त रूप से प्रमुख लिट्टे नेताओं/कैडरों और ड्रग तस्करों के प्रमुख संचालक के रूप में काम कर रहा था, जिसमें श्रीलंका के नागरिक गुनासेकरन और उसके पुत्र थिलिपन भी शामिल थे।इससे पहले, 15 जून, 2023 को एनआईए ने 13 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उन पर हिंद महासागर के क्षेत्रीय जल में आतंकवादी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर