गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एनआईए को तीन भगोड़ों की तलाश

None 2023-06-29 15:29:05
एनआईए को तीन भगोड़ों की तलाश

भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या से संबंधित मामले में एनआईए ने तीन फरार संदिग्धों के घरों पर व्यापक तलाशी ली

बेंगलुरु । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक में पिछले साल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या (Praveen Nettaru murder case ) से संबंधित मामले में तीन फरार संदिग्धों के घरों पर व्यापक तलाशी ली है।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भगोड़ों की तलाश के लिए एनआईए के प्रयासों के तहत कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों की मंगलवार को तलाशी ली गई।

एनआईए ने अब्दुल और नसीरंद रहमान के कोडागु और नौशाद के दक्षिण कन्नड़ घरों पर तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज जब्त किए।
इन तीनों पर कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न ठिकानों पर श्री नेट्टारू के मुख्य हमलावरों को शरण देने का संदेह है। इन तीनों के अलावा, मामले में पांच अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले को एनआईए ने अगस्त 2022 में अपने हाथ में ले लिया था।

एनआईए ने अब तक भगोड़ों सहित कुल 21 लोगों पर यूए (पी) अधिनियम, आईपीसी और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि 26 जुलाई, 2022 को दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेलारे गांव में पीएफआई ‘किलर स्क्वॉड’ या ‘सर्विस टीम’ द्वारा श्री नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी।पीएफआई 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के उद्देश्य से ऐसी लक्षित 'घृणा हत्याओं' में शामिल रहा है।फरार आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

Praveen Nettaru murder case, NIA , National Investigation AGENCY,Popular Front of India ,PFI, Karnataka ,bjp,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर