गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एनआईए की देवबंद में छापेमारी, मचा हड़कंप

None 2024-10-05 17:38:15
एनआईए की देवबंद में छापेमारी, मचा हड़कंप
शनिवार की अलसुबह एनआईए की टीम ने नगर के मोहल्ला खानकाह स्थित बड़ा दरवाजा से जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है वह बिहार राज्य के जिला कटिहार का रहने वाला बताया गया है।

सहारनपुर (Shah Times): आज देश भर में एनआईए और एटीएस की छापेमारी हुई है। इस तर्ज पर सहारनपुर के देवबंद में भी जांच एजेंसियों ने छापेमारी की है। देवबंद में हुई देर रात छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि एनआईए ने विदेशी फंडिंग के मामले में युवक को हिरासत में लिया है, जिसे वह अपने साथ लेकर गई है।

बिहार के यूवक को हिरासत में लिया

शनिवार की अलसुबह एनआईए की टीम ने नगर के मोहल्ला खानकाह स्थित बड़ा दरवाजा से जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है वह बिहार राज्य के जिला कटिहार का रहने वाला बताया गया है।

यह बताया जा रहा है पूरा मामला

उक्त व्यक्ति वर्ष 2008 में नगर के एक मदरसे में तालीम हासिल कर चुका है और वर्तमान में एक कुतुबुखाना (पुस्तकों की दुकान) में कार्य कर रहा था। सूत्र बताते हैं विदेशी फंडिंग के मामले में टीम ने उसे उठाया है। संदिग्ध के साथ ही टीम उसकी पत्नी को भी साथ लेकर देवबंद के एटीएस सेंटर लेकर गई थी। लेकिन पूछताछ के बाद उसकी पत्नी को छोड़ टीम संदिग्ध को अपने साथ दिल्ली ले गई। एक लेपटॉप भी संदिग्ध के पास से मिला। जिसे एनआईए ने कब्जे में लिया है।

मेरठ से एक युवक को साथ ले गई एटीएस

इसके अलावा एटीएस द्वारा मेरठ सरूरपुर में भी छापेमारी की गई है, यहां से तीन युवकों को टीम ने पकड़ा है, इनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जबकि एक युवक को टीम साथ ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई से अनजान है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर