गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सुधीर सिंह व धीरज ठाकुर की एक्शन थ्रिलर चीख़ में नज़र आएंगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे !

None 2023-12-12 13:01:34
सुधीर सिंह व धीरज ठाकुर की एक्शन थ्रिलर चीख़ में नज़र आएंगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे !

"चीख" यह शब्द अपनेआप में बहुत बड़ी कहानी को जन्म देती है। इस शब्द से आप अनेकों शब्दावली को जन्म दे सकते हैं । इंसान को अक्सर कोई चोट लगती है तो चीख निकलती है, या फिर जब कोई आपकी आवाज़ को धीरे से बोलने पर नहीं सुनता तो उसे सुनाने के लिए भी आप चीखने का सहारा लेते हैं।

अब इस चीख के इतने मायने हैं कि इसे अक्सर कई बार कई अलग अलग परिपेक्ष्य में अलग अलग रूप में परिभाषित किया गया है । लेकिन हर बार चीख का मतलब यही होता है कि आपका कोई काम आसानी से हो नही रहा तो उसको करने के लिए आपको चीख का सहारा लेना पड़ता है । या फिर एक चीख पीड़ा की भी होती है,जब इंसान किसी विषाद में होता है, किसी बात का उसको सदमा लगता है तब भी इंसान रह रहकर चीखने लगता है और यह अवसाद की चीख दुनिया की हर चीख पर भारी पड़ती है ।

हम ऐसी ही एक चीख की बात आज यहां करने जा रहे हैं जिसमे भोजपुरी फिल्म जगत (Bhojpuri film world) के मिलेनियम स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ संजय पाण्डेय (Sanjay Pandey) मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं । इस चीख का निर्देशन भोजपुरी के जाने माने निर्देशक धीरज ठाकुर करने वाले हैं । भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) में अब तक आपने पारिवारिक फिल्में, रोमांटिक एक्शन, रोमकॉम और कॉमेडी का ही मेल देखा होगा लेकिन इसबार निर्माता सुधीर सिंह (Sudhir Singh) के स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले एक नया प्रयोग होने जा रहा है ।

https://www.instagram.com/reel/C0vn-qWrUM5/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इस चीख के बारे में बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने बताया कि यह एक बेहतरीन कहानी है, इसमें समाज के अंदर की वास्तविक घटनाओं को मध्य में रखकर उसके आसपास के माहौल को हमने दिखाने की तैयारी की है । सुधीर जी एक सुलझे हुए अनुभवी निर्माता हैं और हमको इनसे काफी उम्मीदें हैं कि ये एक अच्छी फिल्म का निर्माण करेंगे ।

वहीं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने बताया कि चीख अपनेआप में पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) होगी जिसमें थ्रिल, रोमाँच और एक्शन भी होने वाला है । एक संजीदा कहानी को लेकर हमारे पास निर्माता निर्देशक आये तो हमने इसको सुनने के बाद विचार किया कि भोजपुरी में इस तरह की फिल्मों को अवश्य बनना चाहिए ।

यह फिल्म वास्तव में समाज का एक आईना बनेगी । आपको बतातें चलें कि भोजपुरी (Bhojpuri) में पहली बार थ्रिलर एक्शन फिल्म का निर्माण/निर्देशन की पूरी तैयारी निर्देशक धीरज ठाकुर ने कर लिया है और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर भी जाने वाली है । स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म चीख के निर्माता हैं सुधीर सिंह।

सुधीर सिंह (Sudhir Singh) ने इस फिल्म के बारे में बताया कि जब यह कहानी उनके समक्ष लायी गयी तभी उन्होंने इसमें यह विचार कर लिया था कि इसे किसके साथ बनाना है और यह आज फलीभूत होने जा रहा है इससे बड़ी ख़ुशी और क्या हो सकती है ? फिल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह (Dharmendra Singh) है और हम अगले साल के शुरुआत में ही इस फ़िल्म को शूटिंग फ्लोर पर ले जाने वाले हैं । यह जानकारी फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला (Sanjay Bhushan Patiala) ने दिया ।

https://shahtimesnews.com/song-o-mahi-from-bollywoods-king-shahrukh-khans-film-dunky-released/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर