गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के दावों पर किया पलटवार

None 2024-01-31 17:15:31
नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के दावों पर किया पलटवार

तेजस्वी प्रसाद यादव कह रहे हैं कि हमारे 17 महीने की सरकार आपके नीतीश कुमार के 17 साल की सरकार पर भारी है,

पटना,(Shah Times)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार में लाखों लोगों को रोजगार देने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जाति आधारित गणना कराने के दावों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि बेकार में मेरे काम का क्रेडिट  कोई और ले रहा है।

नीतीश कुमार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग के एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के बयान कि उनके कहने पर मुख्यमंत्री ने बिहार में जातीय गणना करवाई है, पर कहा कि यह सब फालतू की बात है। उन्होंने नौ पार्टियों की सामूहिक बैठक में यह निर्णय लिया था।

 साल 2019 और साल 2020 में उन्होंने बिहार विधानसभा और विधान परिषद् में भी जाति आधारित गणना की बात कही थी। इसके बाद साल 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। बाद में अपने स्तर पर उन्होंने जातीय आधारित गणना करवाई। यह सबकुछ मेरा किया हुआ है, बेकार में इसका क्रेडिट कोई ले रहा है हमने बहाली का काम भी किया है यह सब सात निश्चय- 2 में का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से जब पूछा गया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कह रहे हैं कि हमारे 17 महीने की सरकार आपके नीतीश कुमार के 17 साल की सरकार पर भारी है, इसपर उन्होंने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि पहले कितने लोगों को रोजगार मिलता था। पहले पढ़ाई का स्तर क्या था। 

वर्ष 2005 से पहले के हालात को आपलोग भूल गए, इनलोगों (RJD) का राज जब था तो क्या होता था, शाम के वक्त घर से कोई निकलता था क्या ।

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले यहां कोई विकास कार्य नहीं होता था, जब हम आए तभी अच्छे और बड़े भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। लोगों को इलाज के लिए सारी व्यवस्थाएं की गईं। अच्छी सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

जब हम सांसद थे और केंद्र में मंत्री थे तब 12-12 घंटे अपने इलाके में घूमते थे लेकिन सड़कें खराब रहने के कारण पैदल चलना पड़ता था लेकिन अब यह स्थिति नहीं है। अब लोग गाड़ियों पर बैठकर सुविधापूर्वक आवागमन कर रहे हैं। उनकी सरकार ने गांवों में पक्की गली और नाली का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा, “सब काम मेरा करवाया हुआ है। कुछ लोगों को केवल पब्लिसिटी चाहिए।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर