शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तूफान, बाढ़ राहत के लिए केंद्र से कोई धन नहीं, कोई न्याय नहीं मिला

None 2024-04-28 10:11:24
तूफान, बाढ़ राहत के लिए केंद्र से कोई धन नहीं, कोई न्याय नहीं मिला

केंद्र द्वारा राज्य को चक्रवात और बाढ़ राहत के लिए 276 करोड़ रुपये आवंटित करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "राज्य ने 37,907 करोड़ रुपये की राहत मांगी थी।

चेन्नई, (Shah Times)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तूफान और बाढ़ राहत के लिए धन देने के मामले में राज्य को धोखा देने का आरोप लगाया और शनिवार को कहा कि केंद्र से न तो धन मिला है और न ही न्याय।

केंद्र द्वारा राज्य को चक्रवात और बाढ़ राहत के लिए 276 करोड़ रुपये आवंटित करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री स्टालिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "राज्य ने 37,907 करोड़ रुपये की राहत मांगी थी। राज्य सरकार ने लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने और चक्रवात तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास उपाय करने के लिए राज्य आपदा राहत कोष से 2,477 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राहत के रूप में केवल 276 करोड़ रुपये की घोषणा की है, वह भी तमिलनाडु सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय ता दरवाजा खटखटाने के बाद।"

उन्होंने कहा, "केंद्र से तमिलनाडु के लिए कोई फंड नहीं मिला है, कोई न्याय नहीं है और लोग भाजपा शासन के हर कृत्य को देख रहे हैं, जो राज्य को धोखा दे रहा है। "गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में चेन्नई और तीन पड़ोसी जिलों में चक्रवात से प्रभावित हुए थे। बाद में दक्षिणी जिले अभूतपूर्व बारिश की चपेट में आ गए।

स्टालिन ने केंद्र से 37,907 करोड़ रुपये की राहत मांगी थी और नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा था इसके बाद राज्य के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राहत के लिए राज्य द्वारा मांगी गई धनराशि जारी करने की अपील की थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर