शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

राम लला पर किसी का एकाधिकार नहीं : अविनाश पाण्डेय

None 2024-01-16 23:16:20
राम लला पर किसी का एकाधिकार नहीं : अविनाश पाण्डेय

लखनऊ।मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल भगवान रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंचा। प्रतिनिधित्व मंडल में प्रमुख रूप उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश  पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय, राष्ट्रीय सचिव  धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, राज्यसभा सांसद श्री दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता  आराधना मिश्रा  शामिल रही।

अयोध्या की यात्रा के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अर्चार्यों द्वारा शंख ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर जनपद अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया द्वारा जनपद बाराबंकी तथा जनपद फैजाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगहों-जगहों पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उप्र  अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय समेत प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यों का स्वागत किया।

अयोध्या पहुंचते ही सर्वप्रथम प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय, राष्ट्रीय सचिव  धीरज गुर्जर, राज्यसभा सांसद  दीपेन्द्र हुड्डा समेत प्रतिनिधित्व मंडल के सदस्यो ने रामलला की पावन भूमि अयोध्या धाम के नया घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा नागेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की जिस दौरान नया घाट पर पंडा समाज ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किये। इसके पश्चात हनुमानगढ़ी में माथा टेककर महावीर बजरंग बली  हनुमान जी की आराधना की।

        इसी दौरान  मणिराम दास  ने प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय को उपहार स्वरूप मारूतिनन्दन जी का प्रिय शस्त्र गदा भेंट किया। तद्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय ने अयोध्या धाम में राम जन्मभूमि पहुंचकर श्री राम लाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।

यूपी प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ समेत कांग्रेस डेलिगेशन के सदस्यगण राम जन्म भूमि मंदिर के मुख्य पुजारी पूज्य श्री सत्येंद्र दास से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री अभय दुबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, विवेक बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, आलोक प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, मुकेश सिंह चौहान, जयकरन वर्मा, तनुज पुनिया, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पाण्डेय, बिजेंद्र मिश्रा, करमचंद बिंद, प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, अनिल यादव, प्रदीप सिंह, सचिन रावत, सुधांशु बाजपेई, राजकुमार मौर्या, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन श्रीमती पंखुड़ी पाठक, उपाध्यक्ष दानिश अली, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, प्रदेश विधि विभाग के चेयरमैन श्री नितिन मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, गौरव तिवारी बीरु, डॉ महेंद्र, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, डा जियाराम वर्मा, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अमरनाथ अग्रवाल, अशोक सिंह, सुनीता रावत, आलोक सिंह रैकवार, डॉक्टर रिचा शर्मा, श्री चंद्र शेखर मिश्रा, अमित श्रीवास्तव त्यागी, बृजेश सिंह,अनामिका यादव, श्री सोमेश सिंह चौहान, गौरी यादव, समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Makar Sankranti ,Congress delegation , Ayodhya Dham , Lord Ramlala, Avinash Pandey, Ajay Rai

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर