शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मजहब की बुनियाद पर रिजर्वेशन नहीं 

None 2024-05-12 16:21:39
मजहब की बुनियाद पर रिजर्वेशन नहीं 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज फिर  दोहराया मजहब की बुनियाद पर रिजर्वेशन नहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन मुस्लिम समुदाय के लिए कोशिश कर रहा है।

बैरकपुर, (Shah Times)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर दोहराया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजहब की बुनियाद पर रिजर्वेशन की इजाज़त नहीं देगा क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन मुस्लिम समुदाय के लिए कोशिश कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के औद्योगिक शहर बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन सिंह के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जात (एससी) के लिए मौजूदा आरक्षण में कटौती से इनकार कर दिया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-12-may-24

 उन्होंने नागरिकता संशोधन (सीएए) को लागू करने के लिए प्रतिज्ञा व्यक्त की, जो उन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए है जो दुनिया के अन्य हिस्सों से धार्मिक आधार पर उत्पीड़न किये जाने के बाद भारत आए।श्री मोदी ने संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार की श्रृंखला के लिए सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे खराब शासन के रूप में वर्णित किया।प्रधानमंत्री ने रैली में लोगों की उपस्थिति, विशेषकर महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखने के बाद कहा,“मैं इस बार 2019 की तुलना में बहुत बड़ा बदलाव देख सकता हूं। मैं अगले पांच वर्षों में आम लागों के लिए गारंटर के रूप में खड़ा रहूंगा।

https://youtu.be/0ZtKpgoEC2g?si=Q-frgWBW-UGGnz0n

”उन्होंने तृणमूल सरकार पर घुसपैठियों के समर्थन पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं के साथ दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार करने का आरोप लगाया।अपनी पांच गारंटियों के बारे में चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कोई भी अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त करने और बंगाल में राम नवनी के दिन जुलूस पर हमला करने की हिम्मत नहीं कर सकता।श्री मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया समूह पर तृणमूल और वाम दलों के साथ मिलकर राम मंदिर के खिलाफ कदम उठाने, धार्मिक आधार पर मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षण और सीएए को निरस्त करने की वकालत करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा,“तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों को भगवान राम का नाम लेने और राम नवमी मनाने की अनुमति नहीं देती है। तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं और लोगों को डराने के लिए इसने राज्य में बम बनाने को कुटीर उद्योग बना दिया है।” साथ ही,उन्होंने चेतावनी दी कि निकट भविष्य में प्रत्येक अपराध से सख्ती से निपटा जाएगा।

 मोदी ने यह भी खुलासा किया कि तृणमूल के शासन में बंगाल में एक बड़ा घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बंगाल सरकार ने 2,3000 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया है।उन्होंने कहा,“मैं पूछता हूं कि किन योजनाओं के तहत पैसा कहां जाता है और मैं आपको बताता हूं कि एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी पूछा कि बंगाल के मंत्रियों के घरों से करोड़ों रुपये क्यों जब्त किए जाते हैं?

 मोदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाला भी बंगाल के लिए शर्म की बात है। उन्होंने बताया,“हम वकीलों से परामर्श कर रहे हैं कि जब्त किए गए धन को उन लोगों को कैसे वितरित किया जाए, जिनका पैसा बंगाल में लूटा गया था।”इससे पहले  मोदी ने कहा,“मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। भाजपा को 2019 से भी बड़ी सफलता मिलने वाली है। 

पश्चिम बंगाल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है। कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया, लेकिन सक्षम राज्यों के बावजूद पूर्वी भारत के लोगों को केवल गरीबी मिली। इन राज्यों में खनिज संसाधन और उपजाऊ भूमि है। इन राज्यों में पर्यटन की भी संभावनाएं हैं। ‘लुक ईस्ट नीति’ के आने के बाद मैंने इन राज्यों को विकासशील भारत के लिए विकास का इंजन बनाने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर