गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शांति के नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, इस संगठन का नाम आया सामने

None 2024-10-11 16:15:14
शांति के नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा, इस संगठन का नाम आया सामने
जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो का गठन साल 1956 हुआ, जिसका मिशन परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान को लेकर दुनिया भर में जगरूकता फैलाना है। नोबेल समिति ने परमाणु हथियारों के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर निहोन हिडानक्यो की तारीफ की।

नई दिल्ली (Shah Times): इन दिनों नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। शांति के नोबेल की घोषणा भी कर दी गई है। जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो ने नोबेल शांति पुरस्कार 2024 जीता। यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल सुनिश्चित करता है।

इस संगठन की हो रही है तारीफ

https://twitter.com/NobelPrize/status/1844664604741317042

जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो का गठन साल 1956 हुआ, जिसका मिशन परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान को लेकर दुनिया भर में जगरूकता फैलाना है। नोबेल समिति ने परमाणु हथियारों के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर निहोन हिडानक्यो की तारीफ की।

नागासाकी केो हमले के होने जा रहे हैं 80 साल

हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के 80 साल पूरे हो जाएंगे, जिसमें लगभग 1 लाख 20 हजार लोगों की तुरंत मृत्यु हो गई थी। उसके बाद के कुछ सालों हजारों लोग चोटों और रेडिएशन के संपर्क में आने के कारण दम तोड़ गए थे।

यह बोली नोबेल समिति

नोबेल समिति ने कहा, "इस साल नोबेल शांति पुरस्कार निहोन हिडांक्यो को प्रदान करते हुए हम उन सभी जीवित बचे लोगों को सम्मानित करना चाहते हैं, जिन्होंने दर्दनाक यादों के बावजूद शांति का विकल्प चुना।"

286 उम्मीदवारों के मिले थे आवेदन

नॉर्वेजियन नोबेल समिति को शांति पुरस्कार के लिए इस साल कुल 286 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे, जिसमें से 89 संगठन हैं। साल 2023 में ईरान के पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उनका संगठन डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स सेंटर ईरान में प्रतिबंधित है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग और यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का ऐलान किया गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर