गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Nobel Prize 2023: मेडिसिन का नोबेल प्राइज कोविड की वैक्सीन बनाने वालो को

None 2023-10-02 20:13:49
Nobel Prize 2023: मेडिसिन का नोबेल प्राइज कोविड की वैक्सीन बनाने वालो को

नोबेल प्राइज (nobel prize) के अंतर्गत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार की धनराशि संस्थापक स्वीडिश नागरिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दी जाती है ,जिनका 1896 में निधन हुआ था।

स्टाकहोम । शरीर-क्रिया विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र के लिए 2023 का नोबेल प्राइज हंगरी मूल की जैव-रसायन वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और अमेरिका के ड्रू वीसमैन को एम-आरएनए आधारित कोविड-19 वैक्सीन के विकास में उनके योगदान के लिए संयुक्त रूप से देने की सोमवार को ऐलान किया गया।

https://twitter.com/NobelPrize/status/1708780262883017166?t=TCNJ2XEwhi_sYNWhKdD1WA&s=19

नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने स्टाकहोम के कोरोलिंस्का संस्थान में इस पुरस्कार का ऐलान किया।

इस घोषणा के अनुसार दोनों वैज्ञानिकों को न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के सम्मान के तौर पर यह सम्मान दिया जा रहा है। बयान के अनुसार उनकीस खोज से कोरोना वायरस-कोविड-19 से बचाव के लिए एम-आरएनए टीकों के विकास में मदद मिली।

https://twitter.com/NobelPrize/status/1708844529795633302?t=JW-dlzIG0U7H6xMipaki4g&s=19

कैटालिन कारिको मूल रूप से हंगरी की है और अमेरिका में बस गयी हैं। वह बायोकेमिस्ट हैं। उन्हें आरएनए के हस्तक्षेप से प्रभावित शारीरिक क्रियाओं की व्यवस्था का विशेषज्ञ माना जाता है। उनका जन्म 15 जनवरी 1955 में हुआ था। कैटलिन ने प्रोटीन उपचार के लिए इन विट्रो-ट्रांसक्राइब्ड एमआरएनए के विकास पर शोध किया है। वह पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं।

https://twitter.com/NobelPrize/status/1708817565638599056?t=KMuF80WNIlZ2ZPOrFD1OFg&s=19

अमेरिका के वैज्ञानिक वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में ही कारिको के साथ मिल कर शरीर के अंदर न्यूक्लियोसाइड आधारित परिवर्तन पर अनुसंधान किया ।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

अभी तक शरीर-क्रिया एवं औषधि क्षेत्र में 113 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गया है जिनमें 12 महिलाएं हैं।

नोबेल प्राइज (nobel prize) के अंतर्गत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार की धनराशि संस्थापक स्वीडिश नागरिक वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दी जाती है ,जिनका 1896 में निधन हुआ था।

https://youtu.be/DyCmhKMd148?feature=shared

Nobel Prize 2023: Nobel Prize for Medicine will be given to the one who made the Covid vaccine

https://twitter.com/NobelPrize/status/1708777412304015656?t=pIX9eSkL0Ytu6IQJVZZmfQ&s=19

BREAKING NEWS, Shah Times,
,NobelPrize , Physiology , Medicine has , Katalin Karikó , Drew Weissman , mRNA vaccines , COVID-19,www.shahtimesnews.com,Nobel Prize 2023

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर