गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसान समस्याओं एवं आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

None 2024-02-17 18:44:22
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसान समस्याओं एवं आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन

20 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसान समस्याओं एवं आंदोलन के समर्थन में  जिला मुख्यालयो पर  होगा प्रदर्शन :राजेंद्र सिंह मलिक 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारियों नेताओ से वार्ता कर आगे की रणनीति का एलान करेगा : धर्मेंद्र मलिक

समस्या का समाधान वार्ता से होगा,आंदोलनकारी किसान अहिंसात्मक रूप से वार्ता का रास्ते हल निकाले :  मांगेराम त्यागी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

लिसाढ,( शामली ) (Shah Times )। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जनपद शामली के ग्राम लिसाढ़  में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।

 जिसमे सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,शामली,मेरठ,बुलंदशहर, गाजियाबाद के पदाधिकारी शामिल हुए। पचायत में संगठन सहित मुख्य चर्चा पंजाब के आंदोलन पर की गई ।

चर्चा में सभी वक्ताओं ने अपने विचार दिए। सभी ने कहा कि किसान के सवाल पर एकमत है लेकिन किसानो को हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए । हर समस्या का हल वार्ता से ही संभव है। सरकार किसानो से बातचीत कर रही है हम उम्मीद करते है कि सरकार खुले दिल से किसानो की बात स्वीकार कर इसका हल करे।

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि  हाल में हमारा संगठन के लोग  केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले थे। उन्हें एक ज्ञापन दिया गया था।  20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सिफा में शामिल है। यह देश के विभिन्न संगठनों का समूह है। आंदोलन में वर्तमान में संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक शामिल है। अभी उनके द्वारा सहयोग की अपील नही की गई है लेकिन हमारा संगठन किसानो के साथ है।हम भी आंदोलन करते है हर संगठन की अपनी रणनीति है।

मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने कहा कि सरकार कल की वार्ता में किसानो का सार्थक हल निकालने का प्रयास करे।सरकार जो भाव तय फसलों की खरीद उसी भाव पर होनी चाहिए।

पंचायत का संचालन चौ उधम सिंह एवं अध्यक्षता जगपाल सिंह गुज्जर ने की पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व में विश्वास जताते हुए हर फैसले का समर्थन करने का आश्वाशन दिया

पंचायत में जगपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,राजवीर सिंह संस्थापक सदस्य/ प्रदेश उपाध्यक्ष  सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान,मेरठ मंडल अध्यक्ष विनोद जटौली, नीटू दुल्हेरा,प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नरेश स्वामी जिलाध्यक्ष सहारनपुर,नबाब अहलावत जिलाध्यक्ष मेरठ,आकाश सिरोही युवा जिलाध्यक्ष मेरठ,अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर,दुष्यंत मलिक जिलाध्यक्ष शामली, मनोज तेवतिया,जिलाध्यक्ष गाजियाबाद मनोज त्यागी युवा जिलाध्यक्ष गाजियाबाद,पिंकी खालौर जिलाध्यक्ष   बुलंशहर, सुधीर पंवार, प्रवीण,पिंटू ठाकुर,मेहराज मलिक प्रभारी युवा  पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बबलू जतौली, नरेशपाल जिलाध्यक्ष बागपत नौशाद मलिक, राशिद मंत्री, प्रदीप सिंह,राज सिंह जी ,सत्यपाल शास्त्री,चंद्रपाल सिंह,मोहन सिंह वेदप्रकाश मलिक, फेरू प्रधान जी सहित हजारों किसान शामिल हुए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर