शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त

None 2025-01-10 11:21:14
उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।

Lucknow ,(Shah Times )। उत्तर प्रदेश में खराब मौसम की वजह से आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। कोहरे पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्‍तर प्रदेश में सामान्य जन जीवन को प्रभावित कर दिया है। लोगों को शीतलहर ने परेशान कर दिया है। 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। राजधानी लखनऊ में रात में 6.2 डिग्री तापमान रहा, जबकि अधिकतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जहां पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में बारिश होगी, वहीं लखनऊ और उसके आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे। 11 और 12 तारीख को यहां हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। हवा के रुख में बदलाव के कारण जहां रात का तापमान बढ़ेगा, वहीं बादलों के कारण दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है।

बीते 24 घंटे में दूसरा सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुरुक में 4.8 दर्ज किया गया। बुलंदशहर में 5.0, फुरसतगंज रायबरेली में 5.1, शाहजहांपुर में 5.2 और अयोध्या में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक पछुआ हवाओं का असर बना रहेगा। कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट है। शुक्रवार शाम से हवा का रुख बदलने की उम्मीद है। 11-12 जनवरी को कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ में सुबह 10 बजे तक बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद शाम चार बजे तक निकली हल्की धूप ने गर्माहट ला दी। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

सुबह 10 बजे तक ठंड और बर्फीली हवा ने लोगों को परेशान रखा। इसके बाद शाम 4 बजे तक हल्की धूप खिली। दिन ढलते ही ठंडी हवाओं ने फिर शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।

शहर के बाहरी इलाकों में कई जगहों पर कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर आगे भी साफ नहीं देख पाना संभव नहीं था। शाम होते-होते ठंड ने फिर शहर को जकड़ लिया। धूप का असर चंद मिनटों में ही खत्म हो गया और शाम छह बजे तक पारा 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Due to cold  wave and fog in Uttar Pradesh, normal life has been disrupted

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर