गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चार की मौत 100 ज़ख्मी 

None 2023-10-12 08:26:01
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चार की मौत 100 ज़ख्मी 

आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बुधवार को करीब 21:35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए

पटना । बिहार में दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बों के पटरी से उतर जाने और दो डिब्बों के पलट जाने के कारण चार यात्रियों की मौत और 100 से अधिक ज़ख्मी हुए हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बुधवार को करीब 21:35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए । इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत और 100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं । उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के अलावा आरा और बक्सर के अस्पतालों में भेजा गया है । घायलों में 15 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।

उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पहुंच गए हैं । एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है ।रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए चार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके लिए पटना में 9771449971, दानापुर में 8905697493, आरा में 8306182542 और रेलवे कॉमन कंट्रोल रूम 7759070004 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

दुर्घटना के बाद दिल्ली हावड़ा रेल खंड पर अप और डाउन लाइन पर रेल गाड़ियों का प्रचलन बाधित है । इस रेल खंड पर चलने वाली गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई हैं । कुछ गाड़ियों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है ।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर