गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आम ही नहीं बल्कि आम का छिलका भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

None 2025-05-17 21:18:24
आम ही नहीं बल्कि आम का छिलका भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद?
आम ही नहीं बल्कि आम का छिलका भी सेहत के लिए होता है फायदेमंद? फलों का राजा कहा जाने वाला आम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और लोग गर्मी में ज्यादातर लोग आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम का छिलका भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, और इससे कई तरह की चीज बनाई जाती है तो चलिए जानते हैं।आखिर आम के छिलके से क्या बनाया जाता है। और आम के छिलके हमारे लिए कैसे फायदेमंद हो सकते हैं। आम खो फलों का राजा कहा जाता है। आम को कच्चा और पक्का हर तरह से खाया जा सकता है। लोग इसको बड़े चाव से खाते हैं। आम रस से लेकर कच्चे आम की चटनी हो या फिर मैंगो जूस यहां तक की इसकी आइसक्रीम भी लोग पसंद करते हैं। बता दें कि आम के गूदे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके जिन्हें आप फेंक देते हैं, वो भी बेहद फायदेमंद होते हैं। दरअसल, आम के छिलकों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई दूसरे मिनरल्स पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं आम के छिलकों का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है। आम के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें? आम के छिलकों का सिरका आपको जानकर हैरानी होगी कि आम के छिलकों से सिरका भी बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए आम के छिलकों को एक कांच के जार में डालकर उसमें गुड़ और पानी मिलाएं। अब इसे ढककर 10-15 दिनों के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें। इस जार को समय-समय पर हिलाते रहें जिससे यह सही से फर्मेंटेड हो जाए। आम के छिलके खा फ्लेवर आम के छिलकों पर फ्लेवर भी बहुत अच्छा होता है। इसके लिए आम के छिलकों को दूध में कुछ देर के लिए उबालें, ऐसा करने से इसका फ्लेवर और महक दूध में अच्छे से आ जाएगा। इसके बाद दूध को छानकर आम के गूदे और कंडेस्ट मिल्क और इलायची के साथ मिलाकर इसे फ्रीज कर दें। आम की जबरदस्त कुल्फी बनकर तैयार हो जाएगी। आम मसाला पाउडर आम के छिलके से आप टेस्टी सी सीजनिंग भी बना सकते हैं। इसके लिए आम के छिलकों को धोकर सुखा लें। अब इन छिलकों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें। इसके बाद आम के छिलके, जीरा, धनिया, सौंठ, काला नमक, काली मिर्च और सूखी मिर्च के साथ पीसकर एक मसाला तैयार कर लें। इस पाउडर को आप चाट, दही, नींबू पानी और अपनी पसंदीदा चीजों के साथ खा सकते हैं। इसका स्वाद खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर