गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अब आसानी से होगी कैंसर की पहचान और वैक्सीनेशन भी, वह भी सिर्फ 48 घंटे में?

None 2025-01-23 16:08:31
अब आसानी से होगी कैंसर की पहचान और वैक्सीनेशन भी, वह भी सिर्फ 48 घंटे में?

(shah times):कैंसर बीमारी का नाम आते ही हर कोई परेशान हो जाता है। इस लाइलाज बीमारी से बहुत से लोग अपनी जान गवा चुके हैं, और अब यह तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि अगर सब कुछ सही रहा तो अब वह दिन दूर नहीं होगा जब इस भयानक बीमारी पर डॉक्टर्स अपनी सफलता हासिल कर लेंगे। जी हां रूस के बाद अब अमेरिका भी इसकी वैक्सीन बनाने में जुटा है?

अगर सबकुछ सही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब 48 घंटे के अंदर कैंसर की पहचान से लेकर वैक्सीनेशन तक बड़ी ही आसानी से हो जाएगा, वो भी सिर्फ 48 घंटे में। ओरेकल के CEO लैरी एलिसन ने बुधवार, 22 जनवरी को बड़ा दावा किया है कि AI की मदद से कैंसर का पता लगाना और उसकी कस्टम वैक्सीन बनाना आसान हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसके लिए इंतजार करना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार अगर लैरी एलिसन कैंसर की वैक्सीन बना लेते हैं तो अमेरिका ऐसा करने वाला दुनियां का दूसरा देश बन जाएगा। इससे पहले रूस वैक्सीन बनाने का दावा कर चुका है। इस साल 2025 से रूस देश में मुफ्त वैक्सीन लगाने की शुरुआत भी हो जाएगी।

बता दें कि दुनिया की बहुत से देश कैंसर का इलाज ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली। कैंसर के इलाज में अमेरिका काफी समय से काम कर रहा है। पिछले साल मई 2024 में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कैंसर के चार मरीजों पर पर्सनलाइज्ड वैक्सीन का टेस्ट भी किया गया था। वैज्ञानिकों ने दावा थाकि वैक्सीन लगने के दो दिनों बाद मरीजों में मजबूत इम्यूनिटी पैदा हुई। रूस के बाद अगर अमेरिका में कैंसर वैक्सीन बनती है तो इसका फायदा पूरी दुनिया को होगा।

बहुत खतरनाक है कैंसर?

कैंसर बेहद खतरनाक और जानलेवा बीमारी हैं। हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर की वजह से हो रही है। WHO के अनुसार, कैंसर दुनिया में मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह है। दुनियाभर में होने वाली हर 6 मौत में एक का कारण कैंसर है।

क्या है भारत में कैंसर का आंकड़ा?

भारत में भी वर्तमान समय में कैंसर तेजी से बढ़ रहा हैं। हर साल इसका खतरा बढ़ रहा है। 2025 तक देश में कैंसर के मरीजों की संख्या 15 लाख से ज्यादा होने की आशंका है। सरकारी आंकड़ें बताते हैं कि 2019 से लेकर 2023 तक देश में कैंसर के 71 लाख से ज्यादा मामले आए। अकेले 2023 में ही करीब 15 लाख केस आए थे। कुल केस में से करीब 40 लाख लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें भी साल 2023 में हुईं, जो 8.28 लाख थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर