शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अब आप आसानी से घर पर ही साफ कर सकते हैं पीतल और तांबे के बर्तन?

None 2025-11-03 21:07:24
अब आप आसानी से घर पर ही साफ कर सकते हैं पीतल और तांबे के बर्तन?
अब आप आसानी से घर पर ही साफ कर सकते हैं पीतल और तांबे के बर्तन? अपने हर घर में पीतल और तांबे के बर्तन तो अवश्य देखें होंगे। आज के समय में तांबे और पीतल के बर्तनों का ज्यादा उपयोग तो नहीं किया जाता, लेकिन एक दो बर्तन तो सभी के घर में आसानी से मिल जाते है। खासकर जब बात भगवान की पूजा की आती है। ये बर्तन सुंदर होते हैं लेकिन थोड़े दिन इस्तेमाल करने के बाद इन पर काला पन, धब्बे और मैल चढ़ जाती है। इन्हें साफ करने में इतनी मेहनत लगती है कि मन ही नहीं करता हाथ लगाने का। पाउडर, पीतांबरी, स्क्रबर – सब कुछ ट्राई किया जाता है, पर या तो मेहनत बहुत लगती है या फिर बर्तन पर निशान छूट जाते हैं। लेकिन सोचिए अगर एक ऐसा आसान तरीका हो जिसमें ना बर्तन घिसने की ज़रूरत हो, ना ज़्यादा सामान लगे और फिर भी आपके बर्तन चकमक चमकने लगें – तो कैसा रहेगा? पीतल और तांबे के बर्तन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बेहद शुभ माने जाते है। मंदिरों से लेकर घरों में पूजा-पाठ के लिए तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। तांबे और पीतल को सात्विक धातु माना जाता है। तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर पीतल के दीपक से आरती करने तक में इनका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब बर्तनों को साफ करने की बात आती है तो इनको चमकाना बड़ा मुश्किल होता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से पीतल और तांबे के बर्तन चमक सकते हैं। कहीं खो जाती है इन बर्तनों की चमक तांबे के बर्तन कई बार काले पड़ जाते हैं या फिर अपनी चमक खो देते हैं। रखे-रखे इनका रंग भी बदल जाता है। पीतल के दीपक भी अक्सर काले पड़ जाते हैं। इन्हें अंदर से साफ करना मुश्किल होता है। क्योंकि इनमें हाथ नहीं जा पाता है। त्योहार पर इन बर्तनों की ज्यादा जरूरत पड़ती है। तांबे या पीतल के बर्तनों को कैसे करें साफ? एक बड़ा बर्तन लें। इसमें एक चम्मच्च साइट्रिक एसिड यानी टाटरी ले लें । इसके साथ एक चम्मच नमक लें। फिर इसमें पानी डाल लें। इसे अच्छी तरीके से घोलने के बाद इसमें गंदे बर्तनों को डाल दें। जिन बर्तनों को साफ करना है उसमें भी ये पानी भर दें। थोड़ी ही देर में इसका कालापन छूटने लगेगा। देखते ही देखते बर्तन साफ होने लगेंगे। ज्यादा गंदी वाली जगह पर कोई कपड़ा लेकर हल्का रगड़ दें। बहुत कम समय और मेहनत में ये चमकने लगेंगे। अंदर से भी ये बिल्कुल साफ हो जाएंगे। कैसे असर करता है ये घोल सिट्रिक एसिड बर्तन की ऊपरी परत से ऑक्सिडेशन और जमी हुई परत को हटाता है।नमक एक नैचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है और चमक लौटाता है।गर्म पानी इन दोनों को सक्रिय करता है, जिससे असर और जल्दी होता है। यह करना न भूलें। घोल से बर्तन साफ करने के बाद तांबे या पीतल के बर्तनों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसे किसी कपड़े से पोछ दें। ऐसा करने से बर्तन जल्दी काले नहीं पड़ेंगे। इस तरीके को अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपने काले पीतल या तांबे के बर्तनों को चमका सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर