गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गांधी, नेहरू, बोस व पटेल जैसे एनआरआई रहे हैं भारत के निर्माता

None 2023-06-06 07:52:19
गांधी, नेहरू, बोस व पटेल जैसे एनआरआई रहे हैं भारत के निर्माता

प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल पर भाजपा गोडसे की विचारधारा पर चल रही

International Desk

वॉशिंगटन। राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों ने अहम किरदार निभाया है। उन्होंने दुनिया में खुले विचार रखे हैं। राहुल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महात्मा गांधीजी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सहित सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे, उन्होंने दुनिया में खुले विचार व्यक्त किए। आधुनिक भारत के निर्माता महात्मा गांधीजी एक एनआरआई थे। स्वतंत्रता आंदोलन की नींव दक्षिण अफ्रीका में रखी गई थी। राहुल ने कहा कि भाजपा ने भारत को बदनाम करने के लिए वैश्विक स्तर पर एक नैरेटिव लागू करने का आरोप लगाया है।

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश फिलहाल दो विचारधाराओं के कारण संघर्ष कर रहा है। पहला कांग्रेस समर्थित दूसरी भाजपा और आरएसएस समर्थित,लेकिन कांग्रेस के सिद्धांत और हमारी विचारधारा महात्मा गांधीजी के विचारधारा से मेल खाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार महात्मा गांधीजी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से मेल खाते हैं। हमारी विचारधारा उन महात्मा गांधीजी से मेल खाती है, जो एक एनआरआई थे। वह बेहद सुलझे हुए व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर सत्य की खोज की। भाजपा गोडसे की विचारधारा पर चलती है, जो हिंसक है और गुस्सैल व्यक्ति है और जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ है। राहुल अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर हैं। यहां वॉशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को के बाद राहुल न्यूयॉर्क पहुंचे। उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि हमने कर्नाटक में यह करके दिखाया है कि हम भाजपा को हरा सकते हैं।

हमने ना सिर्फ भाजपा को हराया बल्कि उसे धूल में मिला दिया। कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे उपाय किए। उनके पास मीडिया था, हमारे मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे थे, एजेंसियां थी लेकिन उसके बावजूद हमने उन्हें हरा दिया। मैं बताना चाहता हूं कि अब तेलंगाना के चुनाव में भी हम उन्हें हराएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर