गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गाजा पट्टी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की संख्या 200 के करीब 

None 2024-07-27 12:30:11
गाजा पट्टी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की संख्या 200 के करीब 
संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA)  ने एक बयान में कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में UNRWA के 199 सहयोगी मारे गए हैं। इसने कहा कि गाजा पट्टी में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 1,100 कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं

गाजा, (Shah Times)  । फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष की शुरुआत के बाद से गाजा पट्टी में मारे गए उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है।

यूएनआरडब्ल्यूए ने एक बयान में कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में यूएनआरडब्ल्यूए के 199 सहयोगी मारे गए हैं। इसने कहा कि गाजा पट्टी में अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 1,100 कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर, 2023 को, हमास ने इज़राइल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और नागरिकों और सैन्य ठिकानों दोनों पर हमला करते हुए सीमा का उल्लंघन किया। हमले के दौरान इज़राइल में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे, और 240 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया।इज़राइल ने जवाबी हमला शुरू किया, गाजा की पूरी नाकाबंदी का आदेश दिया और फिलिस्तीनी एन्क्लेव में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 39,000 से ज्यादा हो गई है और 90,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर