गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को लगाए इन खास व्यंजनों का भोग

None • 2024-08-24 16:14:35
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को लगाए इन खास व्यंजनों का भोग

कई पुराणों और शास्त्रों में भगवान कृष्ण के मनपसंदीदा भोजन के बारे में बताया गया है। इस जन्माष्टमी के अवसर पर आप इन चीजों का जरूर भोग लगाएं।

शाह टाइम्स। जन्माष्टमी के अवसर पर लोग तरह-तरह की मिठाइयां बनाते हैं। जन्माष्टमी पर पारंपरिक मिठाइयां बनाने का रिवाज पहले से ही चला आ रहा है जो अब तक कायम है। इस दिन ज्यादातर लोग श्री कृष्ण की पसंद को ध्यान में रखकर व्यंजन बनाते हैं। तो चलिए आज हम भी आपके खास व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होंगे।

माखन मिश्री

माखन और मिश्री भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय प्रसाद माना जाता है। यह फ्रेश मक्खन और मिश्री या चीनी के साथ आसानी से घर पर तैयार की जा सकती है। जिससे आप श्री कृष्ण कौन की मनपसंद का भोग लगा सकते हैं।

खीर

दूध में थोड़े चावल, ड्राई फ्रूट्स, मखाने, साबूदाने आदि को मिलाकर पकाने पर बहुत ही स्वादिष्ट डेजर्ट तैयार होता है। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें केसर या इलायची का भी प्रयोग कर सकते हैं। खीर को भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग के रूप में जन्माष्टमी की आधी रात को प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है।

पंजीरी

पंजीरी इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण भोग माना जाता है। इसमें धनिया, चीनी, देसी घी, काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और मिश्री को एक साथ पीसकर बनाया जाता है। यह प्रसाद बहुत ही स्वादिष्ट एवं पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब जैसे राज्यों में यह प्रसाद बहुत ही प्रसिद्ध है।

दूध और शहद

भगवान श्री कृष्ण को शहद और दूध से बना मिश्रण भी चढ़ाया जाता है। ऐसा मानते हैं कि इसके बिना भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी की पूजा अधूरी रहती है। इस मिश्रण को भगवान को अर्पित करने के बाद भक्तों में इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।

रवा लड्डू

रवा लड्डू बनाने के लिए सूजी को सबसे पहले भून लिया जाता है और उसमें देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और कसा हुआ नारियल मिलाकर लड्डू तैयार किया जाता है। यह प्रसाद भी भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय है।

मावे के पेड़े

मावे के पेड़े भी श्री कृष्ण को अति प्रिय बताए जाते हैं। इसलिए लोग कृष्ण को भोग लगाने के लिए मावे के पेड़ भी बनाते हैं। मावे के पेड़ बनाने के लिए सबसे पहले दूध का मावा बना ले, फिर उसे ठंडा होने पर उसमें बुरा, नारियल बारूदा और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पेड बना ले। यह प्रसाद भी बहुत लोकप्रिय है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर